मलाइका अरोड़ा हमेशा से ही अपने डांस मूव्स से फैंस को इंप्रेस करती आई हैं। छैय्या छैय्या के दिनों से, मॉडल ने अपनी चाल और ग्लैमर से दर्शकों को दीवाना बनाया है। एक बार फिर मलाइका अपने डांस मूव्स को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर जिगल-जिगल पर किलर डांस करते हुए रील शेयर की है। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। मलाइका का ये वीडोयो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में मलाइका सिल्वर कलर की ड्रेस पहने पूरी तरह से रेडी नजर आ रही हैं। वो अपनी टीम मेंबर्स के साथ इस ट्रेंडिंग वीडियो पर मूव्स कर रही हैं। वीडियो पर ढाई लाख के करीब लाइक्स आ गए हैं। यूजर्स मलाइका की इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस की तुलना किम कर्डाशियन से कर दी।

गीता नाम की यूजर ने लिखा,”बहुत क्यूट…मैम आप कुछ तस्वीरों और वीडियो में किम कर्डाशियन की तरह दिखती हैं।” वहीं कुछ लोग उनकी उम्र को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। मलाइका को उनकी उम्र को लेकर काफी हेटर्स का सामना करना पड़ता है। लेकिन अपनी फिटनेस और खूबसूरती से वो सबका मुंह बंद कर देती हैं।

हाल ही में मलाइका करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में पहुंची थी, जिसमें उन्हें ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी थी। पार्टी में मलाइका काफी बोल्ड और हॉट दिख रही थीं। इससे पहले वो आलिया-रणबीर की शादी के रिसेप्शन में भी अपने लुक से सबको कॉम्प्लेक्स दे रही थीं।

मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरीयस हैं। सोशल मीडिया पर उनके वर्कआउट के वीडियो और जिम लुक काफी वायरल होता है। एक्ट्रेस खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं, जिनपर लोग जमकर कमेंट्स करते हैं।

मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हैं। बीते दिनों खबर आ रही थी कि दोनों इस साल के अंत में शादी कर रहे हैं। जिसपर अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट शेयर कर इसे अफवाह बताया था। बेशक शादी की खबर झूठी हो, लेकिन इनके प्यार में काफी सच्चाई है। मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर में देखा गया कि उनके बेडरूम में अर्जुन कपूर के साथ एक फोटो लगी है। जिसमें दोनों काफी करीब नजर आ रहे हैं।