पीएम नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव और भारत की सरकार के बीच बहस छिड़ गई है। प्रधानमंत्री के दौरे के बाद मालदीव के कुछ मंत्रियों ने उनके खिलाफ टिप्पणी की थी। हालांकि हां की सरकार ने मामले को काबू किया और मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर मालद्वीप वर्सेस लक्षद्वीप पर बहस जारी है।

आम जनता और राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। अजय देवगन, अक्षय कुमार, सलमान खान, श्रद्धा कपूर, अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम सहित कई फिल्मी सितारों ने भी मालदीव और लक्षद्वीप विवाद पर अपनी राय दे चुके हैं। सितारे इंडियन टूरिज्म को सपोर्ट करते हुए पोस्ट कर रहे हैं।

इसी बीच एक्टर रणवीर सिंह ने भी एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया और मालदीव की जगह लक्षद्वीप को एक वेकेशन लोकेशन चुने जाने का सपोर्ट किया, लेकिन एक्टर को पोस्ट करना महंगा पड़ गया। एक्टर को उनके पोस्ट के लिए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि एक्टर ने अब अपने पोस्ट को डिलीट कर दिया है। आखिर क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

रणवीर सिंह ने किया पोस्ट

दरअसल रणवीर सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘इस साल आइए 2024 को भारत की खोज और हमारी संस्कृति का अनुभव करने के बारे में बनाएं। हमारे देश में समुद्र तटों और सुंदरता को देखने और एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है। चलो इंडिया इंडिया के आइलैंड को तलाशते हैं। चलो भारत देखें।’ इसी के साथ एक्टर ने एक तस्वीर भी शेयर की।

एक्टर से हुई ये गलती

अभिनेता ने जैसे ही यह पोस्ट किया सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दावा किया कि एक्टर द्वारा शेयर की गई फोटो लक्षद्वीप या इंडिया के किसी आइलैंड की नहीं है, बल्कि मालदीव की है। एक यूजर ने लिखा, ‘मालदीव की फोटो शेयर करके तुम इंडियन आइलैंड को प्रमोट कर रहे हो। तुम्हें क्या हो गया है रणवीर?’

हालांकि एक्टर ने तुरंत ही अपने पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टर की अभी खूब खिल्ली उड़ रही है। एक यूजर ने लिखा कि ‘पोस्ट डिलीट करने से क्या होगा रणवीर भाई, वो तो सबने स्क्रीनशॉट ले लिया…पैसे पूरे नहीं मिलेंगे अब तो।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘भारत देखो बोलकर मालदीव की फोटो लगा दी।’