एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर कमाल आर.खान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को लेकर केआरके ने ट्वीट किया है। केआरके ने लिखा,”मुझे समझ नहीं आ रहा कि मुस्लिम लोग ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे का विरोध क्यों कर रहे हैं? क्या वो योगी सरकार को रोक लेंगे? वो नहीं रोक सकते। सरकार मस्जिद को पक्का ले लेगी। इसलिए विरोध करने का कोई फायदा नहीं है। अब मुस्लिमों के पास एक ही रास्ता बचा है कि उन्हें यूपी छोड़ देना चाहिए। वो केरल, पंजाब या महाराष्ट्र चले जाएं।”
केआरके के ट्वीट पर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने भी उनके ट्वीट पर रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा,”दिल्ली लिखना भूल गए।” निक्की राजपूत ने लिखा,”दुबई और पाकिस्तान अच्छा ऑप्शन है।” फहीम खान ने लिखा,”नेपाल और भूटान तुम्हारे लिए सही रहेगा। भाग जाओ तुम।”
फहीम खान ने दूसरे ट्वीट में लिखा,”केआरके मुस्लिम यहीं पैदा हुए और कयामत तक यहीं रहेंगे। हमें हमारे देश और जमीनों से कोई नहीं निकाल सकता। बाकी अल्लाह मालिक है, नहीं डरते जाओ।”
अनिमेश सिंह ने लिखा,”डरा रहे हो या मजे ले रहे हो भाई?” अमन कुमार ने लिखा,”आपको पता है सर्वे योगी सरकार के नहीं, कोर्ट के ऑर्डर पर हो रहा है। कृप्या सही से जान लो।”
ये है मामला: बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी मस्जिद का सर्वे किया जा रहा है। वाराणसी कोर्ट के आदेश पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम-ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे हो रहा है। इस सर्वे की रिपोर्ट 10 मई को अदालत में पेश होनी है। इस सर्वे का मुस्लिमों द्वारा विरोध किया गया। इसी मामले को लेकर केआरके ने यूपी सीएम को घेरा है।
इसके अलावा केआरके ने इंडियन फिल्ममेकर विनोद कापड़ी के ट्वीट पर भी रिएक्शन दिया है। दरअसल विनोद कापड़ी ने ट्वीट किया था कि उत्तर प्रदेश में ईद के दिन स्कूल में खास परिधान पहनकर ईद की बधाई देने वालों पर एफआईआर दर्ज की गई।
जिसे रीट्वीट करते हुए केआरके ने सवाल किया,”तो जब कोई रंग लगाकर हेप्पी होली बोलेगा, उसपर भी एफआईआर दर्ज होगी?” इस ट्वीट पर भी लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए हैं।