बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) ने 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में बुधवार को एक्टर ने अंतिम सांस ली। इरफान खान अपने पीछे पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान को छोड़ गए हैं। इरफान खान के निधन के बाद से ये चर्चा जोरों पर है कि वो अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो इरफान खान करीब 320 करोड़ की संपति के मालिक थे।

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी शानदार एक्टिंग की छाप छोड़ने वाले एक्टर इरफान खान एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये तक चार्ज करते थे। एनडीटीवी में छपी एक खबर के अनुसार फिल्मों के अलावा विज्ञापनों के जरिए भी इरफान मोटी कमाई करते थे। एक एड फिल्म शूट करने के लिए इरफान करीब 5 करोड़ रुपये लेते थे। प्रापर्टी की बात करें तो इरफान खान का मुंबई में एक घर भी है इसके अलावा जुहू में भी उनका एक फ्लैट है। इरफान फिल्मों में फीस के अलावा उसके प्रॉफिट में से भी हिस्सा लेते थे।

बता दें कि इरफान खान का पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान है। उनका जन्म राजस्थान में हुआ था। अभी कुछ दिनों पहले ही इरफान की मां का भी निधन हुआ था। लॉकडाउन की वजह से वह अपनी मां की अंतिम यात्रा में शरीक नहीं हो पाए थे। इरफान के पिता यासीन खान का काफी पहले ही निधन हो चुका है।साल 2019 में इरफान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हो गया था जिसके बाद वह इलाज के लिए लंदन चले गए थे। भारत वापसी के बाद इरफान ने फिर से इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया और वो फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में भी नजर आए।

खराब स्वास्थय के चलते इरफान खान फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ के प्रमोशन का हिस्सा नही बन सके थे। इरफान ने उस वक्त एक ऑडियो जारी कर कहा था कि फिलहाल उनका स्वास्थय ठीक नही है। ठीक होने पर वो जल्द ही फैंस के बीच आएंगे। इरफान खान को वर्सोवा के कब्रिस्तान में दफनाया गया था। लॉकडाउन के कारण उनकी अंतिम विदाई में केवल 20 लोग ही शामिल हो पाए थे।