बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई थी फिल्म में अनिल कपूर के अलावा रणबीर कपूर भी अहम भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर, कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म में अनिल कपूर की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है।
अनिल कपूर को सुपरस्टार और फिटनेस की जीती जागती मिसाल अनिल कपूर 3 दशक से फिल्म इंडस्ट्री के संग जुड़े हुए हैं और अभी भी कई सारी फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी फिटनेस और लुक से अनिल कपूर इंडस्ट्री के यंग स्टार्स को मात देते हैं। हाल ही में अनिल कपूर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया है कि कैसे इंडस्ट्री में उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई। एक्टर ने बताया था कि उन्हें अपने पिता से कोई मदद नहीं मिली।
अनिल कपूर को पिता से नहीं मिली मदद
अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘मेरे पिता बहुत ईमानदार, सभ्य और इंट्रोवर्ट थे। वो एक अच्छे इंसान थे। उन्होंने कभी धक्का-मुक्की नहीं की। वो फिल्मी या आक्रामक लोगों में से नहीं थे। वो एक सज्जन व्यक्ति थे। उन्होंने ने मुझसे साफ-साफ कह दिया था कि वो मेरे लिए कुछ नहीं कर सकते। सच कहूं तो मैंने कभी उम्मीद भी नहीं की थी कि वो मेरे लिए कुछ करेंगे। मैंने कभी उनसे एक्सपेक्ट नहीं किया था कि वह मेरे लिए कुछ करें, तो जिस दिन मैंने एक्टर बनने के बारे में सोचा। मैंने खुद से कहा- यह मेरे लिए बाहर निकलने, युद्ध के मैदान में जाने और लड़ने का समय है। हालांकि चीजें उतनी आसान नहीं थी। जितनी एक स्टार किड के लिए होती हैं। मेरे पास अच्छे ऑफर नहीं आ रहे थे। इस वजह से मैं निगेटिव हो गया था। मेरे अंदर कड़वाहट आ गई थी। ये बहुत थका देने वाला निराशाजनक एक्सपीरियंस था। मुझे बहुत बुरा लगता था। मैं अपने दोस्तों के साथ बैठकर रम पीता था। उस दौरान मैं एक कड़वा व्यक्ति बन गया था।’
अनिल कपूर वर्कफ्रंट
वहीं अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म फाइटर भी नजर आने वाले हैं, जो 25 जनवरी 2024 को थिएटर में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनिल कपूर ने ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह का किरदार निभाया है। फिल्म अनिल कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं।
