Bol Bum Bole Devghar | Kanwar Ke Power | 2016 | Dinesh Lal Yadav “Nirahua” Aamrapali Dubey: भोजपुरी इंडस्ट्री में सावन और कांवड़ यात्रा से जुड़े गानों का काफी क्रेज है। इन गानों को देशभर में सावन के महीने में खूब सुना जाता है। भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे इस इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर ऑन-स्क्रीन कपल्स में से एक हैं। इनकी जोड़ी स्क्रीन पर खूब पसंद की जाती है। निरहुआ ने सावन पर कई गाने बनाए हैं मगर इस मौके पर अक्सर उनका गाना ‘बोल बम बोले देवघर, कांवर के पॉवर’ खूब सुना जाता है।
यह गाना साल 2016 में रिलीज हुआ था और आज भी उतना ही लोकप्रिय है। तभी तो रिलीज़ के 9 साल बाद भी इस गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। Nirahua Entertainment World नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस गाने को अब तक 80 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।
इस आंकड़े से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भोजपुरी गानों की लोकप्रियता कितना ज्यादा है। खासकर सावन पर बने गानों को खूब देखा और सुना जाता है।
‘पिया ड्राइवर हो…’ सावन में फिर छाया खेसारी लाल यादव का गाना, मिले 32 मिलियन व्यूज़
गाने की बात करें तो इसे खुद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी आवाज़ दी है। संगीत देने का काम किया है भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के नामचीन म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा ने। गाने के बोल लिखे हैं प्यारे लाल यादव ने, जो अपनी दमदार लिरिक्स के लिए जाने जाते हैं। इस गाने के डायरेक्टर हैं समर के. मुखर्जी। गाने को कोरियोग्राफ किया है सुनील रॉक ने, जिनकी कोरियोग्राफी दर्शकों को डांस करने पर मजबूर कर देती है।
गाने में सिर्फ निरहुआ और आम्रपाली ही नहीं, बल्कि सोनम, मामू, हरिकेश यादव और मास्टर मामू भी नज़र आते हैं। यह गाना सावन के उत्सव और भगवान भोलेनाथ की भक्ति पर समर्पित है। गाने को देखकर दर्शकों के मन में कांवड़ यात्रा की भावना जाग उठती है।
Sawan Bhojpuri Songs: ‘ड्राईवर अभी नया बा’ से ‘सावने में जा…’ तक, सावन में छाए खेसारी लाल के ये गाने
‘बोल बम बोले देवघर’ गाने में देवघर का जिक्र है जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिगों में से एक है। यह गाना आज भी सावन में देखा जाता है।