बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता रणवीर सिंह का नाम हर दिन किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में रहता है। एक्टर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ यूनीक ड्रेसिंग सेंस और अजीबोगरीब हरकतों की वजह से भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।

अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर लाइम लाइट में आए रणवीर इन दिनों साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स SIIMA के रेड कारपेट पर फैशन का जलवा दिखते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह भीड़ के बीच अपना गाल पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह को किसने मारा थप्पड़

दरअसल रणवीर सिंह बेंगलुरु में हुए साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA) के रेड कार्पेट पर स्पॉट किए गए थे। इसी दौरान रणीर को देखते ही वहां मौजूद फैंस ने एक्टर के साथ सेल्फी खींचवाने के लिए भीड़ इकट्ठा की और एक्टर फैंस की भीड़ में बुरी तरह फंस गए। इसी बीच रणवीर के गाल पर भीड़ में से किसी का हाथ लग गया जिसके बाद वह तिलमिलाते नजर आए।

हालांकि बताया जा रहा है कि रणवीर को भीड़ से बचाने के चक्कर में उनके ही बॉडीगार्ड का हाथ उनके गाल पर जा लगा। हालांकि इन सबके बावजूद भी रणवीर सिंह ने अपना आपा नहीं खोया और बिल्कुल कूल नजर आए। वह मुस्कुराते हुए उस भीड़ से बाहर निकलने की।

रणवीर को हाल ही में मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

बता दें कि हाल ही में अभिनेता को फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। इस फिल्म में उन्होंने लीजेंडरी क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाई थी। इस अवार्ड को पाते ही रणवीर सिंह इमोशनल हो गए थे। इस बीच फिल्मफेयर अवॉर्ड का रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों ‘तुम तो ठहरे परदेसी ‘ गाने पर जोरदार डांस करते हुए नजर आए।

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें वह जल्द ही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होगी। फिलहाल यह फिल्म 10 फरवरी को साल 2023 में रिलीज होगी।