बिहार के भाजपा विधायक के वायरल वीडियो को लेकर तमाम लोग चुटकी ले रहे हैं। दरअसल भाजपा विधायक और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सुतार राय ने 28 जुलाई को एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि हर तरफ विकास काम हो रहा है, अभी और विकास की जरूरत है।मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सरकार एक व्यवस्था के जरिये काम कर रही है, सही दिशा में काम हो रहा है। अब कॉमेडियन राजीव निगम ने भी विधायक की खिंचाई की है।
राजीव निगम ने ट्विटर पर विधायक का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,”थैंक यू मोदी जी, आपकी वजह से हम सब जिंदा हैं। जिन देशों ने वैक्सीन नहीं बनाई उन देशों में कोई नहीं बचा, कई देश तो खत्म हो गए, बस खबर बाहर नहीं आई।” राजीव निगम के ट्वीट पर तमाम लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। किसी ने राजीव को बेरोजगार बताया तो कोई उन्हें आईटी सेल का मजदूर बताने लगा।
राजेंद्र जोशी ने लिखा,”बेरोजगार स्टैंड अप कॉमेडियन को मोदी जी पर अटैक करने के लिए एक MLA का सहारा लेना पड़ रहा है। आपके प्रदेश के इमरान मसूद ने मोदी जी की बोटी बोटी करने का भाषण दिया था और पप्पू ने पुरस्कार में उसे प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष बना दिया था। चमचागिरी में कितना गिरोगे?”
अमित कुमार रजाक ने लिखा,”बाप रे! मोदी जी की वजह से जिंदा। तब तो वो सही में भगवान विष्णु के अवतार हैं, तो प्रेम से बोलो हर-हर मोदी। ये कौन भाषण दे रहा है, महंगाई पर भी कुछ बोलिए नेता जी। सबको पता है जनता मोदी की वजह से नहीं भगवान के भरोसे जिंदा है।” इसके अलावा इस वीडियो पर तमाम लोगों ने रिएक्शन दिए। आपको बता दें कि राजीव निगम आए दिन भाजपा को लेकर तमाम ट्वीट करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने स्मृति इरानी की खिंचाई करते हुए एक ट्वीट किया था।
कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा,”अगर आप सभी आज जिंदा है तो वह नरेंद्र मोदी की देन है।” भाजपा विधायक, धन्यवाद मोदी जी। इस पर भी जीएसटी देना है?” इस ट्वीट में भी कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है।
