बॉलीवुड में बॉयोपिक का जमाना है। इसके चलते अब एक और महान शख्स पर बायोपिक बनने की तैयरी की जा रही है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पर बायोपिक बनने जा रही है जिसको इसरो के चेयरमैन ने लॉन्च किया। यह बायोपिक देश के राष्ट्रपति रह चुके एपीजे अब्दुल कलाम पर बनाई जाएगी। इसके चलते इस फिल्म के पोस्टर का फर्स्ट लुक जारी किया गया। इस दौरान फिल्म के पोस्टर को इसरो के चेयरमेन एएस किरण कुमार ने लॉन्च किया। इस फिल्म के प्रोड्यूसर अनिल सुंकारा और अभिषेक अग्रवाल हैं। फिल्म की टैग लाइन है ‘एवरी एज हैज अ हीरो, एवरी हीरो हैज ए स्टोरी’ फिल्म की टैग्लाइन अपने आप में डॉ कलाम के विचारों को व्यक्त करती है।
पोस्टर में जहां सबसे ऊपर डॉ कलाम नजर आ रहे हैं वहीं यहां एक बच्चा भी दिख रहा है जिसकी सिर्फ पीठ नजर आ रही है। पोस्टर अपने आप में फिल्म की एक पूरी तस्वीर है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने सोशल अकाउंट ट्विटर के जरिए इस पोस्टर की जानकारी दी।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की दूसरी पुण्यतिथि पर तमिलनाडु के रामेश्वरम में एपीजे अब्दुल कलाम स्मारक का उद्घाटन किया था। इस स्मारक की खास बात यह है कि इसमें कलाम की प्रतिकृतियां पेश की गई हैं। इस स्मारक का निर्माण डीआरडीओ ने किया है।
बता दें, मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध एपीजे अब्दुल कलाम एक वैज्ञानिक भी थे। कलाम ने विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभाला। वहीं वह भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे। इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में मिसाइल मैन के रूप में जाना जाने लगा
Biopic on Dr APJ Abdul Kalam launched by ISRO Chairman A.S. Kiran Kumar… Produced by Anil Sunkara and Abhishek Agarwal… Poster launched: pic.twitter.com/0RUvSIxNlS
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 29, 2017