बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को स्पष्ट बहुमत मिला। एनडीए के खाते में 123 सीटें आई हैं। वहीं, महागठबंधन ने 111 सीटों पर कब्जा जमाया है। उधर, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी 5 सीटों पर बाजी मारी है। ओवैसी पर महागठबंधन को नुकसान पहुंचाने के आरोप भी लग रहे हैं। इंडिया टुडे टेलीविजन पर इसी मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और ओवैसी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
राजदीप सरदेसाई ने कहा, ‘असदुद्दीन ओवैसी जी, आप ने क्या कर दिया? आपको सेक्युलरिज्म को धोखा देने वाला कहा जा रहा है। मैंने थोड़ी देर पहले एक चैनल पर यह सुना। आप ने 5 सीटें जीतीं और महागठबंधन को 5 पर नुकसान पहुंचाया’। सरदेसाई के इस सवाल पर ओवैसी भड़क गए।
ओवैसी ने कहा, ‘राजदीप आप सबसे बड़े भ्रम फैलाने वाले शख्स हैं। आपने ही ट्वीट किया था, मैंने 5 सीटों पर नुकसान पहुंचाया। आप जैसे वरिष्ठ पत्रकार की यह किस तरह की भाषा है? आप महागठबंधन की अगुवाई तो नहीं करते हैं। चुनाव में कई पार्टियां लड़ती हैं। कोई जीतता है कोई हारता है। वोटर किसी एक पार्टी की जागीर तो नहीं हैं।’
आपको बता दें कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने सीमांचल के इलाकों में अच्छा प्रदर्शन किया है और 5 सीटों पर बाजी मारी है। बिहार चुनाव में मिली जीत से उत्साहित ओवैसी ने ऐलान किया है कि वह आने वाले पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी अपने उम्मीदवार उतारेंगे।
More nuggets of sadness from this #Lutyens journo pic.twitter.com/OfIXswBEqO
— Rajeev Chandrasekhar (@rajeev_mp) November 10, 2020
किसको मिलीं कितनी सीटें? : बिहार के विधानसभा चुनाव में कुल 243 सीटों में से एनडीए के खाते में 125 सीटें आई हैं। इनमें बीजेपी को 74 सीटें मिलीं जबकि जदयू के खाते में 43 सीटें आईं। इसी तरह विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के खाते में 4 सीटें और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को भी 4 सीटें मिलीं। उधर, महागठबंधन को कुल 110 सीटें मिलीं, जिसमें आरजेडी को 75, कांग्रेस को 19 और लेफ्ट पार्टियों को 16 सीटें मिली। इसी तरह ओवैसी की पार्टी को 5 सीटें, चिराग पासवान की लोजपा को एक सीट, बसपा को एक और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई।