Bigg Boss 19 Updates, OTT Movie Release, Bollywood News in Hindi: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में इन दिनों काफी बवाल मचा हुआ है। शो का पहला वीकेंड का वार एपिसोड बेहद ही दिलचस्प रहा। वहीं, रविवार को स्ट्रीम हुआ एपिसोड और भी खास रहा। इसमें पोल ले बोल जैसे टास्क हुए, जिसमें कंटेस्टेंट्स ने खूब मजाक मस्ती की। रविवार को सलमान खान के शो से पहला एलिमिनेशन होने वाला था। लेकिन, सबसे बड़ा ट्विस्ट देखने के लिए मिला। पहले हफ्ते एलिमिनेशन नहीं हुआ और 5 कंटेस्टेंट्स पर तलवार लटकी हुई है। नॉमिनेशन की बात करें तो पहले हफ्ते मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक पर एविक्शन की तलवार लटकी हुई है। देखना होगा कि अगले हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होता है।

Live Updates
22:20 (IST) 1 Sep 2025

OTT Release In September 2025: फिल्म-सीरीज लवर्स के लिए सितंबर का महीना होगा बेहद खास, 'मालिक' से 'सैयारा' तक रिलीज होंगी ये मूवी और शो

सितंबर का महीना फिल्म और सीरीज लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस मंथ में एक से बढ़कर एक सीरीज और मूवी ओटीटी पर आने वाली हैं। ...पूरी जानकारी
21:26 (IST) 1 Sep 2025

Hema Malini Net Worth: हेमा मालिनी ने मुंबई में 12.50 करोड़ के बेचे दो आलीशान अपार्टमेंट, जानिए कितनी है 'ड्रीम गर्ल' की नेट वर्थ

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने नई कार खरीदी है और इसके साथ ही मुंबई में अपने दो अपार्टमेंट भी बेच दिए हैं। ...पूरी जानकारी
20:14 (IST) 1 Sep 2025

2 घंटे 21 मिनट की ये साउथ फिल्म देती है 'दृश्यम' को मात, एक्शन-थ्रिलर की है 'बाप', नहीं देखी तो होगा पछतावा | OTT Adda

ओटीटी पर कई तरह की फिल्में मौजूद हैं, ऐसे में अगर आप किसी एक्शन थ्रिलर फिल्म की तलाश कर रहे हैं, तो चलिए आपको एक बेहतरीन मूवी के बारे में बताते हैं। ...और पढ़ें
18:49 (IST) 1 Sep 2025

Bigg Boss 19: 15 किलो वेट कम किया, बेसन दही घिसा, जब बॉयफ्रेंड के ब्रेकअप से टूट गई थीं तान्या मित्तल- मेरा सबसे बड़ा बदला

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आने वाली कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के सोशल मीडिया पर काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं। ...यहां पढ़ें
17:30 (IST) 1 Sep 2025

जब संजय दत्त ने इस वजह से तोड़ दिया था ताज होटल का दरवाजा, सुनील शेट्टी ने कपिल शर्मा के शो में सुनाया किस्सा

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और संजय दत्त ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शिरकत की है। ...पूरी जानकारी
16:25 (IST) 1 Sep 2025

'मेरे बोनट पर जोर से मार रहा था', सुमोना चक्रवर्ती की कार पर मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों ने किया हमला, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

सुमोना चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने मुंबई में मराठा आरक्षण को लेकर एक दिल दहला देने वाला किस्सा शेयर किया। ...अधिक जानकारी
15:39 (IST) 1 Sep 2025

Bigg Boss 19: 'तेरा घर नहीं है', सलमान खान के शो में भिड़े अमाल मलिक और अभिषेक बजाज, गाली-गलौज तक पहुंची बात

'बिग बॉस 19' का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिला है। ...पूरी जानकारी
14:36 (IST) 1 Sep 2025

'मर्द की जिंदगी में 3-4…', हीरोइनों संग गोविंदा को रोमांस करता देख सुनीता आहूजा को होती थी जलन

Sunita Ahuja On Govinda: तलाक की खबरों के बीच सुनीता आहूजा का गोविंदा को लेकर एक स्टेटमेंट वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताती हैं कि जब वो पति को दूसरी अभिनेत्रियों संग रोमांस करते हुए देखती हैं तो उन्हें जलन होती है। ...अधिक जानकारी
13:22 (IST) 1 Sep 2025

Bigg Boss 19 Promo: 'बिग बॉस 19' में तांडव, फिर बिलख पड़ीं नीलम गिरी, फरहाना ने बसीर पर फेंकी घर की चीजें

Bigg Boss 19 latest Promo: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' काफी चर्चा में है। शो में बवाल शुरू हो गया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को आपस में भिड़ते हुए देखा गया। वहीं, नीलम गिरी एक बार फिर से बिलखते हुए नजर आई हैं। देखिए प्रोमो। ...अधिक जानकारी
11:52 (IST) 1 Sep 2025

'गले लगाते हैं गाल खींचते हैं…', पवन सिंह पर अंजलि राघव के आरोपों पर बोलीं भोजपुरी एक्ट्रेस, ट्रोल्स को भी दिया जवाब

Bhojpuri Actress On Pawan Singh Controversy: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) पर हरियाणवीं सिंगर और एक्ट्रेस अंजलि राघव ने 'बैड टच' का आरोप लगाया। दोनों एक मंच पर साथ में दिखे थे। ...पूरी जानकारी
10:04 (IST) 1 Sep 2025

'ज्यादातर मुसलमान खाते हैं क्योंकि…', सलमान के पिता ने आज तक नहीं खाया 'बीफ', खुद बताई खास वजह

सलमान खान के पिता सलीम खान ने परिवार में गोमांस को लेकर कहा कि ज्यादातर मुसलमान इसे खाते हैं लेकिन उनका परिवार बीफ नहीं खाता है। उन्होंने इसकी एक खास वजह भी बताई, जो कि पैगंबर मोहम्मद की बात से जुड़ी हुई है। ...पूरी जानकारी
09:15 (IST) 1 Sep 2025

Param Sundari BO Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर चला 'परम सुंदरी' का जादू, पहले वीकेंड पर तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड

Param Sundari BOX Office Collection Day 3: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। ऐसे में अब पहले वीकेंड पर इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ...अधिक जानकारी
08:20 (IST) 1 Sep 2025

Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar: 'बिग बॉस 19' के घर में मचा बवाल, कुनिका सदानंद को कैप्टेंसी के पद से हटाया

Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar Episode Highlights: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार एपिसोड में काफी घमासान देखने के लिए मिला। घर के सदस्यों ने कुनिका सदानंद की कैप्टेंसी को ठुकरा दिया। ...अधिक जानकारी
07:20 (IST) 1 Sep 2025

Bigg Boss 19 LIVE: कुनिका सदानंद को कैप्टेंसी के पद से घरवालों ने हटाया

'बिग बॉस 19' का एक प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें घरवाले पहली कैप्टन बनीं कुनिका सदानंद के खिलाफ वोट करते दिख रहे हैं। घरवालों ने उन्हें कैप्टेंसी के लिए अस्वीकार कर दिया है साथ ही उन्हें इम्यूनिटी पावर को लेकर भी कहा गया कि नहीं मिलनी चाहिए। ऐसे में आज देखना होगा कि घर में और क्या बवाल मचने वाला है।

07:13 (IST) 1 Sep 2025

Bigg Boss 19 LIVE: 5 कंटेस्टेंट पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार

'बिग बॉस 19' में पहले हफ्ते में कोई भी एलिमिनेशन नहीं हुआ। ऐसे में अगले हफ्ते के लिए 5 कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी है। नॉमिनेशन की बात करें तो पहले हफ्ते मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक पर एविक्शन की तलवार लटकी हुई है। देखना होगा कि अगले हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होता है।

07:12 (IST) 1 Sep 2025

Bigg Boss 19 LIVE: पहले हफ्ते नहीं हुआ कोई एलिमिनेशन

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में इन दिनों काफी बवाल मचा हुआ है। शो का पहला वीकेंड का वार एपिसोड बेहद ही दिलचस्प रहा। वहीं, रविवार को स्ट्रीम हुआ एपिसोड और भी खास रहा। इसमें पोल ले बोल जैसे टास्क हुए, जिसमें कंटेस्टेंट्स ने खूब मजाक मस्ती की। रविवार को सलमान खान के शो से पहला एलिमिनेशन होने वाला था। लेकिन, सबसे बड़ा ट्विस्ट देखने के लिए मिला। पहले हफ्ते एलिमिनेशन नहीं हुआ।