Bigg Boss 12 Winner, BB12 Winner Name, Bigg Boss 12 Voting Online Poll Result LIVE Updates: बिग बॉस-12 की विनर रविवार (30 दिसंबर) को टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बन गईं। उन्होंने टॉप 2 की रेस में श्रीसंत को पछाड़ दिया, जो कि सभी हाउसमेट्स में से उनके सबसे करीबी माने जाते थे। दीपिका को ईनाम में ट्रॉफी और 30 लाख रुपए मिले हैं। वहीं, टॉप 3 में पहुंचे दीपक ठाकुर ने 20 लाख लेकर शो को अलविदा कहना ठीक समझा। इससे पहले, रोमिल चौधरी और करणवीर बोहरा शो से बाहर हो गए थे। पांचों कंटेस्टेंट्स में अपने पसंदीदा को चुनने के लिए लोगों के पास वोटिंग का विकल्प था। नीचे जानें लोगों ने कहां-कहां वोट डालेः
VOOT एप: फैंस ने VOOT एप से वोटिंग की। ये एप प्लेस्टोर पर उपलब्ध है। डाउनलोड करने के बाद इसमें साइन-अप करना होता है। फेसबुक या जीमेल आईडी से भी अकाउंट क्रिएट कर लोगों ने पसंदीदा सेलेब को वोट दिया।
वेबसाइट: voot.com से भी वोट डालने का विकल्प लोगों को मिला। इसके लिए लोगों को अकाउंट बनाना था, जिसके बाद उन्हें वोटिंग का विकल्प मिला। साइट पर ‘Vote Now’ का ऑप्शन दिया गया था, जहां क्लिक करने पर सभी सदस्यों के नाम आ रहे थे।
SMS से: शो के विनर के लिए SMS से वोटिंग भी हुई। टीवी पर इसके लिए सभी सदस्यों का कोड और एसएमएस नंबर जारी किया गया था।
Bigg Boss Season 12 Grand Finale Online
Highlights
घर से बाहर आकर दीपक ठाकुर ने सलमान को बताया कि उन्होंने घर की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया। वह जोखिम नहीं लेना चाहते थे। उन्हें बहन की शादी करनी है, लिहाजा उन्होंने बजर दबाया।
शो में करणवीर के बाहर होने के बाद माहौल हल्का बनाने के लिए कुछ देर बाद मंच पर भारती फिर से आईं। उनके और सल्लू के बीच डांस कंप्टीशन हुआ। भारती ने ठुमके लगाए, तो सलमान ने भी जवाब में एक से एक शानदार स्टेप्स दिखाए।
रोमिल चौधरी विनर्स की रेस से आउट हो गए हैं। उन्होंने घर से बाहर होने आने पर सलमान को बताया कि श्रीसंत शो जीत सकते हैं। अब टॉप 3 में श्रीसंत, दीपिका और दीपक बचे हैं, पर उनकी राह आसान नहीं होगी। उन्हें शो में अब धर्म संकट में डाला जाएगा। उनसे पहले करणवीर बोहरा बाहर हो गए थे।
कॉमेडियन भारती उर्फ लल्ली घर में एंट्री ले चुकी हैं। वह पांचों कंटेस्टेंट्स से बातचीत कर रही हैं। उन्होंने सभी से पूछा कि वे घर से बाहर निकलने के बाद सबसे पहले क्या करेंगे। हालांकि, बातों-बातों में उन्होंने कुछ हाउसमेट्स की मौज भी ली।
नाच-गाने और मस्ती के बाद सलमान खान ने घर के अंदर का नजारा दिखाया। पांचों कंटेस्टेंट्स वहां हॉल में साथ बैठे हुए थे। शो में उन पांचों के परिवार वालों के रिकॉर्डेड संदेश भी दिखाए गए। किसी ने अपने बेटे के संघर्ष की कहानी के बारे में बताया, तो कोई बेटी पर गर्व महसूस करते दिखा। वहीं, कुछ लोग उन वीडियो संदेशों में जज्बाती भी हुए। रोमिल पिता को देख रोए। श्रीसंत-करणवीर पत्नी को देख खुश हुए, जबकि दीपक माता-पिता को देख प्रणाम करने लगे।
बिग बॉस-12 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो गया है। होस्ट सलमान खान के साथ एक-एक कर के कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। सबसे पहले श्रीसंत ने उनके साथ कैरेक्टर ढीला..., डू यू वान्ना पार्टनर सरीखे गानों पर डांस करते हुए एंट्री ली। आगे दीपक ठाकुर की एंट्री हुई। उन्होंने भी सल्लू के साथ डांस किया। फिर रोमिल चौधरी ने उनके साथ चिकन कुकड़ू-कुकड़ूकू पर ठुमके लगाए। वहीं, करणवीर बोहरा जुम्मे की रात है...पर उनके साथ डांस किया।
दीपिका कक्कड़ मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं, जबकि श्रीसंत विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, हरियाणा निवासी रोमिल चौधरी पेशे से वकील हैं और दीपक ठाकुर फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में अपने गाने की वजह से फैंस के दिलों में बसे हुए हैं। बात अगर करणवीर वोहरा की करें तो उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने टीवी शो के अलावा कुछ फिल्में भी की हैं।
विकास गुप्ता चाहते हैं दीपिका शो की विनर बनें। सलमान खान श्रीसंत के साथ अपनी ही फिल्म के सॉन्ग कैरेक्टर ढीला...पर डांस करेंगे। करणवीर बोहरा भी उनके साथ परफॉर्म करेंगे। चूंकि श्रीसंत का नाम टॉप कंटेस्टटेंट्स की सूची में आगे है, लिहाजा उनकी पत्नी और घर के लोग काफी नर्वस हैं।
'न्यूज नेशन' के सर्वे के अनुसार, श्रीसंत सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट के तौर पर शो के विजेता बन सकते हैं। दीपिका से उन्हें कड़ी टक्कर मिलेगी। वहीं, दीपक तीसरे नंबर पर रह सकते हैं। सर्वे में श्रीसंत को सर्वाधिक 49 फीसदी वोट मिले, जबकि दीपिका को 38 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया।
सीजन-1 : राहुल रॉय
सीजन-2 : आशुतोष
सीजन-3 : विंदु दारा सिंह
सीजन-4 : श्वेता तिवारी
सीजन-5 : जूही परमार
सीजन-6 : उर्वशी ढोलकिया
सीजन-7 : गौहर खान
सीजन-8 : गौतम गुलाटी
सीजन-9 : प्रिंस नरूला
सीजन-10 : मनवीर गुर्जर
सीजन-11 : शिल्पा शिंदे
बिग बॉग का फिनाले शुरू होने में महज एक घंटा बचा है। रात नौ बजे फिनाले शुरू होगा, जिसका प्रसारण कलर्स पर किया जाएगा। होस्ट सलमान खान, शो के पांचों कंटेस्टेंट्स, ऑडियंस के अलावा कुछ खास मेहमान और सेलेब्स भी इस कार्यक्रम को स्पेशल बनाने पहुंचेंगे।