रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) की शुरुआत होने जा रही है। जब इस शो का नाम आता है तो लोगों के जहन नें खूब सारा एंटरटेनमेंट, प्यार-तकरार और भी बहुत कुछ आता है। वहीं, जब बात ओटीटी की आती है तो इसमें डबल मजा हो जाता है। क्योंकि यहां तो 24 घंटे की लाइम स्ट्रीमिंग चलती है। ऐसे में ‘बिग बॉस ओटीटी’ के नए सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। अब वो इंतजार खत्म होने वाला है। इस शो का सीजन 3 जल्द ही लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। शो के कंटेस्टेंट्स के नाम और घर के अंदर की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। इस बार इसे सलमान खान नहीं अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं।
पहली बार ऐसा होगा जब ‘बिग बॉस ओटीटी’ के किसी सीजन को अनिल कपूर होस्ट करने जा रहे हैं। अगर आप इस शो के दीवाने हैं और एंटरटेनमेंट का फुल डोज लेना चाहते हैं तो जियो सिनेमा का रुख कीजिए। शो की तीसरी किश्त ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसे 21 जून से दर्शक देख सकते हैं। इसे शुक्रवार रात नौ बजे देख सकते हैं। एक और खास बात आपको बता दें कि शो जियो सिनेमा पर आने वाला है तो इसे देखने के लिए इसका सब्सक्रिप्शन भी लेना पड़ेगा। इसके लिए आपको सिर्फ 29 रुपए हर महीने खर्च करना होगा। शो लाइव भी स्ट्रीम किया जाएगा। इसकी वजह से आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट पर नजर भी रख सकते हैं।
कंफर्म हो चुके हैं ये कंटेस्टेंट
इस शो के लिए कंटेस्टेंट के नाम भी काफी हद तक कंफर्म हो चुके हैं। शो की पहली कंटेस्टेंट दिल्ली की वड़ापाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित कंफर्म हुई हैं। इसके अलावा सोनम खान, सना मकबूल, सना सुल्तान, निखिल मेनन भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। ऐसे में शो में एंटरटेनमेंट के डबल डोज के लिए तैयार हो जाइए।