बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी अपने उसूलों और ईमानदारी को लेकर घर में चर्चा में बनी रहती थीं। इसके साथ ही उनके ड्रेसिंग स्टाइल और फैशन को भी खूब पसंद किया जाता था। लेकिन अब उनपर कपड़े चोरी करने का आरोप लगा है। जी हां!डिजाइनर ने एक्ट्रेस पर ड्रेसेज और स्टाइल चोरी करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इंडस्ट्री की जानी मानी डिजाइनर इशिता ने दावा किया है कि प्रियंका पर उनके ब्रांडेड कपड़े और डिजाइन चोरी किए हैं।

इसके अलावा इशिता ने प्रियंका के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की बात भी कही है। इशिता लगातार प्रियंका के खिलाफ एक के बाद एक ट्वीट कर रही हैं। एक ट्वीट में डिजाइनर ने लिखा है,”वैसे मांग लेती तो मैं दे दी खुद ही। बिना पूछे ही चोरी कर लिए। ये पीआर करने के लिए सही चीड नहीं हैं। खुद लड़ो इससे और खुद की लड़ाई पर पीआर करो…”

इसके अलावा एक ट्वीट में इशिता ने लिखा,”और कपड़े चुराये तो हैं इसने लेकिन ये बात उसके और मेरे बीच है ना। मैं उसपर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। उसे ब्लॉक करने के बाद भी अगर वो मुझे कॉपी या स्टॉक करती है ये उकनी प्रॉब्लम है।” बता दें कि प्रियंका पर ऐसे गंभीर आरोप लगाने के बाद इशिता को सोशल मीडिया पर उनके फैंस के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है।

इशिता ने एक ट्वीट में लिखा,”एक साइकॉटिक पीआर टीम के साथ ऑब्सेस्ड लेडी, जो दूसरों को हैरेस करना बंद नहीं कर सकती। यह टॉक्सिक की डेफिनेशन है। दूसरे को इंप्रेस करने के लिए फेक पर्सनैलिटी बनाई।”

इशिता ने मुंबई पुलिस को भी ट्वीट में लिखा,”मुंबई पुलिस, मैं अब यूके में हूं जब मैं भारत वापस आऊंगी तो मैं इसे आगे बढ़ाना चाहूंगी क्योंकि प्रियंका और उनकी पीआर टीम रोजाना सोशल मीडिया पर मुझे स्टॉक कर रही है और मुझे परेशान कर रही है और अब उन्होंने मुझ पर झूठा आरोप लगाने के लिए इस स्तर को बंद कर दिया है।तो कृपया इसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में सहेजें। सब वापस आएंगे काम आएगा। धन्यवाद। बता दें कि प्रियंका की ओर से फिलहाल इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।