प्रियंका चाहर चौधरी भले ही बिग बॉस 16 की विनर न बनी हों, लेकिन उनके फैंस की लाइन काफी लंबी है। शो के 16वें सीजन में प्रियंका ने करोड़ों लोगों का दिल जीता। शो के होस्ट सलमान खान ने भी प्रियंका को लेकर कहा कि वो बेशक शो नहीं जीतीं, लेकिन उनके लिए विजेता वही हैं। अब उनका नाम ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए सामने आ रहा है।
खबर है कि प्रियंका बिग बॉस के बाद अब रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में नजर आने वाली हैं। इंडिया टीवी से बात करते हुए प्रियंका ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उन्हें ये शो ऑफर किया गया है। हालांकि उन्होंने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। शो को लेकर उनके मन में कई तरह के सवाल और डर हैं।
प्रियंका ने कहा कि उनके डर के कारण, उन्हें एडवेंचर बेस्ड रियलिटी शो के लिए सहमत होने में संकोच हो रहा है। इस बात से कोई इंकार नहीं है कि प्रियंका के फैंस उन्हें शो में जरूर देखना चाहते हैं।
अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि अंकित गुप्ता के साथ उनका गाना जल्द रिलीज होने वाला है। इन दोनों की जोड़ी लोगों को हमेशा से पसंद आई है। चाहे वो उनका टीवी शो उडारियां हो, या फिर बिग बॉस में दोनों का साथ होना। 5 मार्च को प्रियंका ने अपने गाने का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसका टाइटल था,”कुछ इतने हंसीन।”
गौरतलब है कि प्रियंका को लेकर खबर है कि उनके हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। उन्हें शाहरुख खान की फिल्म Dunki में काम करने का मौका मिला है। हालाकिं इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें डेट्स फ्री रखने को कहा गया है।