Bigg Boss former contestant Ajaz Khan in TikTok Controversy: मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने गुरुवार (18 जुलाई) की सुबह एक्टर एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि झारखंड में तरबेज अंसारी की मौत के बाद कुछ TikTok सेलेब्रिटीज के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया था। ऐसे में बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट रह चुके एजाज खान ने TikTok वीडियो की मदद से मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था।
वीडियो में एजाज ने कही थी यह बात: एजाज खान द्वारा जारी किए गए वीडियो में उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग की मिमिक्री करके मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था। इस वीडियो में वह उन 7 आरोपियों में से एक के साथ नजर आए थे, जिन्होंने तबरेज अंसारी की मौत के बाद TikTok वीडियो बनाकर कहा था कि अब कोई मुस्लिम आतंकवादी बने तो कुछ मत कहना।
National Hindi News, 18 July 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
पुलिस ने दी यह जानकारी: मुंबई क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि हमने एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाने की वजह से एजाज के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
पहले भी विवादों में रहे हैं एजाज: बता दें कि एक्टर एजाज खान पहले भी विवादों में रह चुके हैं। नवी मुंबई पुलिस ने उन्हें प्रतिबंधित दवाएं रखने के आरोप में गिरफ्तार भी किया था। उस वक्त पुलिस ने उनके कब्जे से Ecstasy दवा की 8 गोलियां बरामद की थीं।