Isha Malviya-Abhishek kumar: सलमान खान का बहुचर्चित शो ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन शुरू हो गया है। 15 अक्टूबर, रविवार को शो का प्रीमियर रखा गया, जिसमें 17 कंटेस्टेंट्स का ग्रैंड वेलकम किया गया। ‘भाईजान’ ने शो में एक कपल अंकिता लोखंडे-विक्की जैन और दूसरा एक्स कपल अभिषेक कुमार और ईशा मालविया का स्वागत किया। जहां अंकिता और विक्की की रोमांटिक जोड़ी ने अपनी परफॉर्मेंस से फैंस दिल जीता वहीं, अभिषेक-ईशा के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिली। इस दौरान इनके बीच बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों ने गड़े मुर्दे ही उखाड़ दिए। उन्होंने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा…?
‘बिग बॉस 17’ के प्रीमियर में अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय का शो से पहले शूट किया गया एक वीडियो दिखाया गया। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ बिताए पलों और बिगड़े रिश्तों के बारे में बताया। वीडियो में जहां देखने के लिए मिला कि एक्टर ने टीवी शो के सेट पर नजदीकियां बढ़ने और डेटिंग की बात को कबूला वहीं, एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप की बात से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद प्रीमियर में इसे लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है और दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि वो एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लग जाते हैं।
ईशा ने लगाया अभिषेक पर वॉयलेंस का आरोप
टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय, अभिषेक पर वॉयलेंस के आरोप लगाती हैं। वो कहती हैं कि जब वो उनके साथ रिलेशनशिप में थीं तो उन्होंने उनके साथ मार-पिटाई की थी। इसके बाद सलमान भी एक्ट्रेस को समझाते हुए दिखाई देते हैं कि वो नेशनल टेलीविजन पर एक एक्टर पर गंभीर आरोप लगा रही हैं, जिसके बाद उनका करियर खत्म हो सकता है लेकिन ईशा वॉयलेंस की बात को बार-बार बोलती हैं।
अभिषेक ने ईशा पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं, अभिषेक भी ईशा मालवीय के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हैं। वो भी एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाते हैं। वो कहते हैं कि उन्होंने वॉयलेंस पहले नहीं शुरू किया था। ईशा ने इसकी शुरुआत की थी। एक्टर ने एक्ट्रेस एक्स गर्लफ्रेंड पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके होंठ नोचे और नाखून मारे। दोनों की बातें सुनने के बाद सलमान खान काफी अपसेट हो जाते हैं और उन्हें बहस करता छोड़ पीछे मुड़ जाते हैं, जिसके बाद वो शांत होते हैं।
आपको बता दें कि ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार को टीवी सीरियल ‘उड़ारिया’ में साथ में देखा गया था। अभिषेक ने ‘बिग बॉस 17’ में बताया कि इस सीरियल के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां आई थीं और फिर बाद में इनका रिश्ता प्यार में बदल गया था लेकिन कुछ समय के बाद ही आपसी मिस अंडरस्टैंडिंग की वजह से इनका रिश्ता भी खत्म हो गया था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि शो में इनका रिश्ता बनता है या फिर और बिगड़ जाता है। क्योंकि उनक शुरुआत ही खटास के साथ हुई है।