टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) की फाइनलिस्ट रहीं प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) की हेल्थ को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो किसी हेल्थ इश्यूज से जूझ रही हैं। इसकी जानकारी उनकी ‘उड़ारिया’ फेम को-एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी दी है। इस जानकारी के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस चिंता में आ गए हैं और वो उनके जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनके हाथों में कैनुला और एक ड्रिप पाइप लगी हुई है। हालांकि, अब वो ठीक हैं। ‘उड़ारिया’ फेम एक्ट्रेस Kamal Daldialla ने एक्ट्रेस की हेल्थ की जानकारी दी है। इस टीवी सीरियल में उन्होंने प्रियंका की ऑनस्क्रीन मां का रोल प्ले किया था। उन्होंने प्रियंका की हाथ में कैनुला लगी हुई फोटो को शेयर कर लिखा, ‘जल्द ही ठीक होकर लौटना। हमारी हैप्पी बबली गर्ल फिर से बनना।’ अपनी पोस्ट को उन्होंने प्रियंका को टैग भी किया है।

प्रियंका चाहर चौधरी की हेल्थ को लेकर फैंस काफी चिंता जाहिर कर रहे हैं। उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘इंशाल्लाह! वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी।’ दूसरे ने लिखा, ‘ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे माय लव।’ तीसरे ने लिखा, ‘कामना करता हूं कि आप जल्द ही ठीक होकर लौटें।’ इसके साथ ही एक ने लिखा, ‘आप बहुत स्ट्रॉन्ग हो। जल्दी ठीक हो जाएंगी मेरी परी।’ आपको बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी हाल ही में रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम के वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया था। ये 11 दिसंबर, 2023 को मुंबई में ऑर्गेनाइज की गई थी। इस दौरान उन्हें इंडो वेस्टर्न आउटफिट में देखा गया था।

टीवी से बनाई पहचान

प्रियंका चाहर चौधरी की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था। उन्हें पहली बार ‘ये हैं चाहतें’ और ‘गठबंधन’ में छोटे से रोल में देखा गया है। एक्ट्रेस को ‘उड़ारियां’ के जरिए पहली बार मेन लीड रोल में देखा गया था। इसमें उन्होंने तेजो सिंह विर्क का रोल अदा किया था। इस टीवी सीरियल में उन्हें काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वो सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ में नजर आई थीं। इसमें सलमान खान ने उनकी खूब तारीफ की थी। वो इस शो की फाइनलिस्ट रही थीं।