बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा घर से सबसे पहले बाहर होने वाले सदस्यों में सबसे पहली रहीं। घर में उनकी एंट्री एक आम आदमी के तौर पर थी, लेकिन उनका बर्ताव बिलकुल भी आम नहीं था। उनका एटिट्यूड किसी भी मामले में किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं था। इस विवादित शो में और शो से बाहर जितनी पब्लिसिटी प्रियंका जग्गा ने बटोरी उतनी शो के शायद किसी कंटेस्टेंट ने नहीं बटोरी होगी। जब शो के होस्ट और बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने उन्हें हफ्ते भर में घर के भीतर हुई झिक-झिक और तनाव के लिए जिम्मेदार ठहराया तो उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उसे स्वीकार कर लिया। और जिस उद्देश्य से वह बिग बॉस के घर में आई थीं। हमें लगता है कि वह उद्देश्य पूरा हो गया है।
वीडियो- इस दिवाली क्यों देखें करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’; जानिए पांच वजहें
कपड़ों में पेशाब करने से लेकर सदस्यों में फूट डालने तक प्रियंका ने हफ्ते भर में वह सब कुछ किया जो बिग बॉस के घर में अब तक तक के 9 सीजन्स में कंटेस्टेंट्स करते रहे हैं। आपमें से जो भी बिग बॉस के घर में प्रियंका को और देखना चाहते थे, उनके लिए बुरी खबर यह है कि प्रिंयका ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करके इस बात का साफ तौर पर खुलासा कर दिया है कि अब वह वापस बिग बॉस के घर में नहीं जाना चाहतीं। लेकिन अगर आप प्रियंका का और धमाल देखना चाहते हैं तो आइए हम आपको दिखाते हैं बिग बॉस के लिए प्रियंका जग्गा का ऑडीशन। यकीनन यह भी उनके द्वारा बिग बॉस के घर में मचाए तूफान से कम नहीं है।
READ ALSO:ऑनलाइन लीक हुई अजय देवगन की फिल्म शिवाय, दिक्कत में आ सकते हैं कमाल राशिद खान
वीडियो में प्रियंका बेहद कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। वह बेहद आराम से बैठी हुई हैं, और जब इंटरव्यूर प्रियंका से कोई सवाल पूछता है तो उस एक सवाल के बदले में वह उसी सवाल से जुड़े कई और भई जवाब दे देती हैं। जहां तक प्रियंका के फेसबुक अकाउंट की बात है तो उनके फेसबुक पेज से वह एक बेहद पारिवारिक महिला नजर आती हैं। हालांकि उनका ब्वॉयफ्रेंड गौतम अरोड़ा कुछ और ही कहानी बयान करता है। गौतम के मुताबिक प्रियंका एक दिल्ली बेस्ड डीजे और एक्टर है जो अपने पति के साथ 4 साल पहले अलग हो गई थी। गौरव के मुताबिक प्रियंका ने पैसे के लिए अपने 5 महीने की रिलेशनशिप को भी दाव पर लगा दिया।
READ ALSO:सलमान खान के बॉडीगार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए कौन है शेरा
प्रियंका की सच्चाई क्या है यह तो हम आपको नहीं बता सकते लेकिन फिलहाल उनका यह मजेदार ऑडिशन वीडियो जरूर दिखा सकते हैं। देखिए वीडियो-
देखिए वीडियो-

