बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीते दिनों कॉफी विद करण में नजर आने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में एक्ट्रेस अपने पति और एक्टर रणवीर सिंह के साथ पहुची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने पास्ट रिलेशनशिप और एक्स बॉयफ्रेंड्स पर खुलकर बात की थी।

उन्होंने कहा था कि रणवीर से कमिटेड होने से पहले वो एक-दो और लोगों से बातचीत कर रही थीं। एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच दीपिका को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका के पास्ट रिलेशनशिप पर स्टैंड कॉमेडी की गई है, जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बनारस हिंदू विश्विद्यालय के एनुअल फेस्ट का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर कई लड़के और एक लड़की परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि घूंघट में एक लड़की दीपिका के बाजीराव मस्तानी के भेष में दिख रही है और उसके पीछे फिल्म बाजीराव मस्तानी का वीडियो चल रहा है, जिसमे दीपिका पादुकोण डांस कर रही हैं। इसके बाद एक-एक करके दीपिका के सारे एक्स बॉयफ्रेंड्स की तस्वीरें सामने आती हैं। वहीं स्टेज पर भी एक-एक करके लड़के उनके रोल में सामने आते हैं। वहीं बाद में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर भी नजर आते हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

वीडियो देखने के बाद दीपिका पादुकोण के फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘फैक्ट तो यह है कि इसका आयोजन भारत के बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में से एक ने किया था. शर्मनाक!!’ एक यूजर ने ने यूपी पुलिस को टैग करते हुए लिखा- ‘यूपी पुलिस को इस ओछी हरकत की जांच की जरूरत है। बेहद शर्मनाक।’ वहीं यूजर ने लिखा, ‘सही तो है.. आइना दिखा दिया…बॉलीवुड में सबका ऐसा ही हाल है।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘यह क्या बकवास है। लोग अपने काम से काम क्यों नहीं रखते।’