खेसारी लाल यादव (Khesari Lal) भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार माने जाते हैं लेकिन उनका विवादों से भी काफी नाता रहा है। ना सिर्फ एक्टर्स बल्कि एक्ट्रेसेज भी उनपर हमला बोल चुकी हैं। इन्हीं में से एक नाम प्रियंका पंडित का भी है। प्रियंका पंडित ने खेसारी लाल पर बिना उनकी मर्जी के किस करने का आरोप लगाया था। और इस बाबत उनको काफी भलाबुरा कहा था।
प्रियंका पंडित ने खेसारी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी मर्जी के बिना खेसारी ने गाने के दौरान किस किया। प्रियंका पंडित ने कहा था कि फिल्म के डायरेक्टर से लेकर एक्टर तक ने ऐसे किसी सीन के बारे में नहीं बताया था। इस बात को लेकर प्रियंका और खेसारी लाल के बीच काफी कोल्ड वॉर भी चला था। गार्गी ने तो वीडियो मैसेज के जरिए खेसारी को काफी भला बुरा बोला था। खेसारी पर भड़कते हुए एक्ट्रेस ने एक वीडियो मैसेज के जरिए कहा था- ‘सुपरस्टार क्या हैं। फोन करके मुझे धमकी दे रहे हैं। मुझे समझा रहे हैं। बेटा ऐसा करके पब्लिसिटी नहीं मेहनत करके आगे आओ।
प्रियंका पंडित ने खेसारी से कहा था कि तुम लाए हो पांच साल से मुझे। अपनी मेहनत से जगह बनाई है। अपने दम पर आई हूं। तुम्हारी तरह नहीं। तुम क्या हो बताना चालू करूंगी ना तो जहां हो वहीं आकर मारेंगे लोग। प्रियंका ने कहा था कि उनकी नजरों में जो तुम खेसारी लाल भैया बने हो, सब पता चल जाएगा। उनको नहीं पता कि उनके भैया कितने कर्मकांडी हैं। एक्ट्रेस ने भड़कते हुए कहा था कि आपको ये हक किसने दिया है कि मुझे फोन करके धमकी दो। आप मेरी नजरों में जीरो हो
बता दें कि ऐसा ही आरोप एक्ट्रेस ने अरविंद अकेला कल्लू पर भी लगाया था। कल्लू पर भी उन्होंने ने एक फिल्म में बिना अनुमति के जबरन किस करने का आरोप लगाया था। गार्गी खेसारी के साथ ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ फिल्म में साथ नजर आईं थीं। प्रियंक पंडित भोजपुरी की जानी पहचानी एक्ट्रेस हैं। वह पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल, दिनेश लाल सहित कल्लू के साथ फिल्में कर चुकीं हैं।