मशहूर भोजपुरी सॉन्ग ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर पंजाबी एक्ट्रेस का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सोनम बाजवा का यह वीडियो उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि अभिनेत्री सोनम बाजवा अपने दो दोस्तों के साथ एक घर में मौजूद हैं। इस दौरान यह मशहूर भोजपुरी गाना वहां बजाया जाता है और अभिनेत्री तथा उनकी दोस्त इस गाने पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पातीं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। सोनम बाजवा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि शहर में नया कोरियोग्राफर है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सोनम बाजवा अपनी मेकअप आर्टिस्ट का पांव भी छू रही हैं।

अभिनेत्री सोनम बाजवा ने साल 2013 में फिल्म ‘बेस्ट ऑफ लक’ से पंजाबी सिनेमा में डेब्यू किया था। पंजाबी के अलावा उन्होंने तमिक फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। सोनम ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है तथा उन्होंने बतौर एयर होस्टेस भी काम किया है। शाहरुख खान की मशहूर फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के लिए भी चुना गया था लेकिन उन्हें फिल्म में रोल नहीं मिल पाया था।

आपको बता दें कि ‘लॉलीपॉप लागेलू’ भोजपुरी का मशहूर गाना है। इस गाने को भोजपुरी अभिनेता एवं गायक पवन सिंह ने गाया है। साल 2008 में यह भोजपुरी गाना रिलीज हुआ था। यह गाना भोजपुरी के चाहने वाले लोगों के बीच इतना लोकप्रिय है कि इस गाने को शादी-विवाद एवं अन्य पार्टियों में जरूर बजाया जाता है। बहरहाल पंजाबी अभिनेत्री के इस सॉन्ग पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद उनके चाहने वाले ने उनकी जमकर प्रशंसा की है।