Pawan Singh New Controversy: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या गाना नहीं बल्कि कानूनी पचड़ा है। उन पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया गया है और यह मामला वाराणसी में दर्ज होने जा रहा है। वाराणसी कोर्ट की ओर से पवन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। इसमें आरोप है कि पवन सिंह ने दो और लोगों के साथ मिलकर एक फिल्म के बनाने के लिए करीब सवा करोड़ रुपए लगाए गए थे। फिल्म रिलीज होने के बाद एक्टर ने उन्हें उनके हिस्से का पैसा नहीं दिया।

दरअसल, पवन सिंह पर आरोप लगाने वाले कोई और नहीं बल्कि बिजनेसमैन विशाल सिंह हैं। उन्होंने जिला अदालत में एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। ये मामला साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉस’ से जुड़ा हुआ है। इसमें इन्वेस्टमेंट करवाने के नाम पर विशाल सिंह के साथ धोखाधड़ी हुई। उन्होंने अपने पत्र में आरोप लगाया कि पवन सिंह ने दो और लोगों के साथ फिल्म बनाई और ये हिट भी रही लेकिन, उनके हिस्से का पैसा उनको नहीं दिया गया।

विशाल सिंह के वकील का कहना है कि एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई है। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वाराणसी ने पवन सिंह समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर ठगी का आरोप लगाते हुए विशाल सिंह के वकील राहुल द्विवेदी ने कहा कि उनके क्लाइंट विशाल सिंह एक बिजनेसमैन हैं। उनकी मुलाकात मुंबई में प्रेम शंकर राय से हुई थी। वो एक फिल्म निर्देशक हैं। उसके बाद फिल्म बनाने के सिलसिल् में उनकी कई लोगों से मुलाकात हुई। विशाल सिंह के वकील ने दावा किया कि उनके क्लाइंट को फिल्म में पैसा लगाने कहा था और प्रॉफिट देने का वादा किया गया था। पवन सिंह के साथ मीटिंग भी कराई गई थी।

वकील राहुल द्विवेदी ने आगे कहा कि पवन सिंह ने भी उनके क्लाइंट से फिल्म में पैसा लगाने के लिए कहा था। फिल्म बन गई और हिट भी हो गई। लेकिन, उनका दावा है कि उन्हें पैसे नहीं दिए गए। फिर क्लाइंट परेशान हो गए और उनके पास आए। वो पुलिस में भी गए लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब वाराणसी की जिला अदालत से धोखाधड़ी मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा गया है। Pawan Singh Song: अब ज़रीन ख़ान संग रोमांस करेंगे पवन सिंह, ‘प्यार में हैं हम’ का दिलचस्प फर्स्ट लुक आउट