Pawan Singh Lifestyle: भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ कहे जाने वाले पवन सिंह आज इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। वो एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक सिंगर और स्टेज परफॉर्मर के तौर पर पहचाने जाते हैं। आज सिर्फ यूपी-बिहार नहीं बल्कि पूरे भारत में उनकी लोकप्रियता है। अपनी मेहनत के दम पर आज पवन सिंह शानदार लाइफ जीते हैं और उनकी नेटवर्थ करोड़ों में है।
पवन सिंह के करियर की शुरुआत
पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को आरा, बिहार में हुआ। बहुत कम उम्र में ही पवन सिंह ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था। साल 1997 में पवन सिंह का पहला गाना ‘ओढ़निया वाली’ रिलीज़ हुआ जिसने उन्हें लोकप्रिय बना दिया। 2004 में फिल्म ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम से’ पवन सिंह ने एक्टिंग डेब्यू किया और इसके बाद प्रतिज्ञा, डकैत, जिद्दी आशिक और प्रतिज्ञा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। उन्होंने भोजपुरी के कई सुपरहिट गाने दिए जो आज भी शादियों और पार्टी में बजते हैं। पवन सिंह ने- लॉलीपॉप लागेलू, छलकता हमरो जवनिया और सॉरी सॉरी जैसे कई हिट गाने दिए हैं।
बॉलीवुड में पवन सिंह का शानदार काम
भोजपुरी फिल्मों के अलावा पवन सिंह ने बॉलीवुड गानों में भी अपनी आवाज़ दी है। हाल ही में वे स्त्री 2 के गाने ‘आई नहीं’ के जरिए चर्चा में रहे। इसके बाद ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ फिल्म में भी राजकुमार राव के लिए उन्होंने गाना गया ‘चुम्मा’ जो काफी पॉपुलर हुआ।
पवन सिंह की एजुकेशन
पवन सिंह ने बिहार संस्कृति शिक्षा बोर्ड से हाईस्कूल तक की ही पढ़ाई की। ज्यादा पढ़ाई न करने के बावजूद उन्होंने बिना किसी बड़ी डिग्री के अपनी मेहनत और लगन से एक मुकाम हासिल किया।
प्रॉपर्टीज और आलीशान घर
पवन सिंह रियल एस्टेट में भी काफी निवेश कर चुके हैं। मुंबई में उनके पास करीब 5.65 करोड़ रुपये की कीमत के चार फ्लैट हैं। लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी में उनका एक लग्ज़री फ्लैट है जिसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जाती है। पटना में आशियाना इलाके में भी उनके दो फ्लैट हैं जिनकी कीमत करीब 75 लाख रुपये है। इसके अलावा, आरा जिले में उनके पैतृक गाँव सिंगुही, कुल्हरिया और मौला बाग में उनकी जमीनें हैं।
Ganesh Visarjan 2025: ‘घर में पधारो गणराज’- अनु दुबे का गणेश भजन विसर्जन से पहले हुआ वायरल
लग्ज़री कार कलेक्शन
पवन सिंह को लग्ज़री कारों का भी शौक है। उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और रेंज रोवर शामिल है।
नेटवर्थ और इनकम
पवन सिंह की कुल नेटवर्थ लगभग 16.75 करोड़ रुपये है। इसमें 5.04 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। पवन सिंह अपने एक स्टेज शो के लिए 10 से 15 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। उनकी कमाई फिल्मों, म्यूजिक एल्बम्स, लाइव शो और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से होती है।