Bhojpuri Ke Gane: इंटरनेट पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिल्ली के सांसद और भोजपुरी एक्टर मनोज (Manoj Tiwari) तिवारी के साथ पवन सिंह (Pawan Singh) नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार एक-दूसरे के गाने (Bhojpuri Song) गा रहे हैं। भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह की गायिकी का भोजपुरी सुनने वाले दीवाने हैं। पवन सिंह मनोज तिवारी के बाद के गायकों में सबसे ज्यादा हिट रहे हैंं। वहीं मनोज तिवारी को पवन सिंह के गानों में से उनका सबसे पसंदीदा गाना है सनेहिया लगावल।

मनोज तिवारी जब भी पवन सिंह के साथ स्टेज शेयर करते हैं इस गाने को मनोज तिवारी ना सिर्फ गाते हैं बल्कि पवन सिंह से इसे गाने की गुजारिश भी करते हैं। अब एक बार फिर दोनों एक मंच पर साथ आए तो इस गाने को मनोज तिवारी बिना गाए नहीं रूके। वहीं पवन सिंह मनोज तिवारी से कहते हैं कि भैया एक गाना आपका सुनता हूं। अभी भी। मनोज तिवारी कहते हैं कौन सा रिंकिया के पापा? पवन सिंह जवाब में कहते हैं नहीं वह गाना था जान हाजिर जहान हाजिर बा।

पवन सिंह इससे जुड़ा अपना अनुभव भी शेयर करते हैं। कहते हैं- जब हम छोटे थे। चाचा के एक लड़के थे। वह कलकत्ता रहते थे और 3,4 हजार का टेप खरीद कर लाए थे। उन्होंने तब कहा था भाई मनोज तिवारी का एक गाना आया है। गजब गाया है। तब से इस गाने को मैं सुनता हू। आज जो भी स्टाइल दिखा दे लेकिन लोग मनोज तिवारी से ही स्टाइल सीखे हैं।

इसके बाद पवन सिंह और मनोज तिवारी इस मशहूर गानों पर जुगलबंदी करते हैं। इस दौरान ना सिर्फ दोनों एन्जॉय करते हैं बल्कि वहां मौजूद दर्शक भी खूब आनंद उठाते हैं। बता दें यह वीडियो छठ के एक दिन बाद रॉक मूवी भोजपुरी पर अपलोड किया गया है जो दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम का है।