भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर टीवी जगत में अपनी पहचान बना चुकीं मोनालिसा की खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के पूरे 5 मीलियन फॉलोअर्स हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है।

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो वेनिटी वैन में डांस करती नजर आ रही हैं। वो अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 786 के गाने हुक्का बार पर मस्ती से झूम रही हैं। इस वीडियो कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, ”ब्रेक के दौरान जब सचिन मेकअप आर्टिस्ट (उनका मेकअप बॉय) अचानक से इस गाने को बजाता है। लंच खाना भूलके मैं खुद को नांचने से नहीं रोक सकी।”

शूट के दौरान बनाई इस वीडियो में उन्होंने डार्क ग्रीन कलर का फ्लोरल प्रिंट का फ्लेयर टॉप और नीचे बेल बॉटम जींस पहनी है। वीडियो अब तक 10 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। उन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि वो एक दम से ही इस गाने पर डांस करने लगीं।

बता दें कि मोनालिसा पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत और फिट हो चुकी हैं। वो आए दिन अपने पति के साथ बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनका लुक उनके फैंस का दिल चुराने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। उनकी बिकिनी पिक्स लोगों को काफी पसंद आती हैं।

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का वो नाम हैं, जिन्होंने बड़े से बड़े स्टार के साथ काम किया है। वो हाई पेड एक्टर्स में से एक हैं। इसी के साथ वो हिंदी टेलिवीजन पर भी अच्छा खासा नाम कमा चुकी हैं। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उनका जन्म कोलकाता में हुआ। बंगाली परिवार की मोनालिसा ने उड़िया म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने साल 2008 में ‘भोले शंकर’ नाम की फिल्म से डेब्यू किया था। मोनालिसा अब तक 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।Topplanetinfo.com की रिपोर्ट के मुताबिक मोनालिसा अपनी एक फिल्म के लिए करीब 5 से 7 लाख रुपए चार्ज करती हैं। उनकी नेटवर्थ 2.5 मिलियन डॉलर यानि 18 करोड़ रुपए से अधिक है।