Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song on Eid: आज देशभर में ईद का त्योहार खुशियों के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान खेसारी का ईद पर गाया उनका एक पुराना गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। खेसारी के इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें खेसारी लाल यादव एक ऐसे कलाकार हैं जिनके गाने सोशल मीडिया पर अलग-अलग मौकों पर वायरल होते रहते हैं। त्योहारों के सीजन में उनके गाने तेजी से वायरल हो जाते हैं। होली, दिवाली पर उनके काफी गाने हैं लेकिन ईद पर कम ही भोजपुरी गाने बने हैं। खेसारी लाल ने इस गाने में एक मुस्लिम व्यक्ति का ही गेटअप लिया हुआ है। वह गाने के माध्यम से बता रहे हैं कि बच्चे कितने उत्साहित होते हैं ईद को लेकर। वह यह भी बता रहे हैं कि ईद भाईचारे का त्योहार होता है। लोग एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देते हैं। एक-दूसरे को सेवइयां खिलाते हैं।

बता दें कि खेसारी का यह गाना ‘रमजान आ गईल’ एल्बम का है। यह एल्बम साल 2017 में रिलीज हुआ था। गाने को इरशाद खान शिकंदर ने लिखा है। वहीं इस गाने में बाबू जान ने म्यूजिक दिया है। गाने को खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। हालांकि इस गाने को सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘धड़कन’ के गाने ‘दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है’ के धुनों के तर्ज पर गाया गया है। बता दें खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक माने जाते हैं। वह एक एक्टर तो है हीं लेकिन इसके साथ वह एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। फिल्मों में आने से पहले खेसारी भोजपुरी गाने ही गाया करते थे। और साड़ी पहनकर स्टेज परफॉर्म किया करते थे।

फिल्मों में आने से पहले उनका संघर्ष काफी लंबा रहा है। गुजारा करने के लिए दिल्ली में कभी लिट्टी चोखा बेचा करते थे। यहीं से उठकर वह एक बड़े कलाकार के तौर पर अपनी पहचान बनाई। उनके संघर्ष की कहानी भोजपुरी फैंस को प्रेरित कर सकती है। ईद से पहले होली दीवाली और कई अन्य त्योहारों पर भी खेसारीलाल यादव के भोजपुरी गाने वायरल हो चुके हैं। फिलहाल यह गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)