Bhojpuri Ke Gane: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने गानों से नए कारनामें करते रहते हैं। साल चाहे कोई भी हो उनके रिलीज गानों में से कोई गाना व्यूज के मामले में नया कीर्तिमान गढ़ता ही है। हाल ही में ‘लहंगा लखनउआ’ एक दिन में ही 4 मिलियन व्यूज पाने वाला साल का जहां पहला गाना बना वहीं यह भोजपुरी गानों के इतिहास में भी पहली बार हुआ है कि किसी गाने को एक ही दिन में 4 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया हो। वैसे तो खेसारी लाल (khesari lal) का एक गाना- ‘मिलते मरद हमके भूल गइलू’ भोजपुरी के सबसे टॉप गानों में शुमार है जिसको 324 मिलिनय से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। गानों के मामले में खेसारी ने पवन सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है।

अब खेसारी का एक और गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने को रिलीज के दो साल हो चुके हैं लेकिन इसको पसंद करने वालों की खेप 2020 में भी बरकरार है लिहाजा यह भोजपुरी गाना खेसारी के टॉप गानों में शुमार हो चुका है। वायरल हो रहे इस गाने को अब तक 36,069,722 बार देखा जा चुका है, जिसके बोल हैं- नइखे जात त का करीं (Naikhe Jaat T Ka Kari)।

यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में आमतौपर खेसारी के साथ नजर आने वालीं काजल राघवानी की जगह चांदनी सिंह (Chandani Singh) नजर आ रही हैं। इस गाने को पवन पांडेय ने लिखा है। संगीत शंकर सिंह का है। गाने में आवाज खुद खेसारी लाल का ही है। वहीं स्क्रिन पर खेसारी के साथ चांदनी सिंह नजर आ रही हैं।

बता दें चांदनी सिंह खेसारी के साथ पहले भी गाने कर चुकी हैं। पलंग करे चोंय चोंय गाना काफी हिट हुआ था। इसके आलावा पवन सिंह के साथ भी चांदनी सिंह काम कर चुकी हैं। इसके आलाव चांदनी सिंह गायक प्रमोद प्रेमी के साथ जांबाज पुलिसवाला में भी बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं।