Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) इस समय इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। एक के बाद एक उनके गाने यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में अंतरा सिंह प्रियंका ( Antra Singh Priyanka) के साथ रिलीज हुआ उनका गाना- लहंगा लखनऊआ (Lahanga Lakhanuaa) ने भोजपुरी में एक नया इतिहास ही रच दिया। ऐसा पहली बार हुआ जब कोई भोजपुरी गाना रिलीज के दिन ही 4 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया हो।

इस ऑडियो गाने के बाद उनके फैंस कमेंट कर इसके वीडियो की मांग कर रहे थे। बेसब्र फैंस के लिए अब खुशखबरी आ गई है कि खेसारी ने अब इसका वीडियो रिलीज कर दिया है। और मजे की बात यह है कि इसे HD में जारी किया गया है। और हमेशा की तरह इस बार भी यह वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। देखते देखते कुछ ही घंटे में इस वीडियो पर 5 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए। इस वीडियो को आदिशक्ति फिल्म के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

खेसारी ने यह भोजपुरी वीडियो अनीशा पांडेय के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं गाने में आवाज खेसारी के साथ अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने दिया है जिसे भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेंडिंग गाने को लिखा है अखिलेश कश्यप ने और म्यूजिक श्याम सुंदर का दिया हुआ है। वहीं बात करें अंतरा सिंह की तो वह इस समय भोजपुरी की डिमांडिंग सिंगर बन चुकी हैंं। पवन सिंह, खेसारी लाल सहित कई भोजपुरी गायकों संग उनके एलबम रिलीज हो रहे हैं।

 

अंतरा सिंह का खेसारी लाल के साथ कई गाने रिलीज हो चुके हैं जिनके मिलियन में व्यूज हैं। 4 महीने पहले ही खेसारी लाल ने अंतरा सिंह के साथ एक गाना- कार्ड पर भतार हार्ट प इयार रिलीज किया था जिसने काफी तहलका मचाया था। इस गाने को 17 मिलियन बार देखा गया। इसके आलावा ‘कबाड़ी वाला आशिक’, ‘दिल तो पागल है’ सरीखे गानों में अंतरा सिंह और खेसारी ने काफी धमाल मचाया था।  बात करें पवन सिहं के साथ की तो, अंतरा सिंह ने पवन सिंह के साथ ‘करेजा जुरवाल ए करेजऊ’, ‘राजा जी चल गइले साटा में’, जैसे गाने गाए हैं जौ काफी हिट रहे। देखें वीडियो-