भोजपुरी कलाकारों की पॉपुलैरिटी समय के साथ लगातार बढ़ती जा रही है। बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स या दूसरी इंडस्ट्री में भी भोजपुरी सिनेमा के कुछ स्टार्स काम करते नजर आ रहे हैं। इस बीच भोजपुरी सिनेमा के तीन सुपरस्टार पवन सिंह, मनोज तिवारी और निरहुआ को साथ देखा गया। इस दौरान की एक तसवीर मनोज तिवारी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ भी तीनों ने पोज दिए।

भोजपुरी इंडस्ट्री के ये तीन पॉपुलर सितारे कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में साथ नजर आने वाले हैं। शो के शूटिंग सेट पर तीनों को साथ देखा गया और उनके साथ कपिल भी नजर आए। फैंस तीनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। मनोज तिवारी ने निरहुआ और पवन के साथ एक वीडियो शेयर की है, जिसके बैकग्राउंड में उनका गाना ‘राम के थे, राम के हैं, हम राम के रहेंगे’ सुनाई दे रहा है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘स्टार लोगों को प्यार बनाता है। संस्कार ईश्वर की कृपा है। इसके साथ उन्होंने कपिल शर्मा के हैशटेग का भी इस्तेमाल किया।

बता दें कि मनोज तिवारी, पवन सिंह और निरहुआ तीनों की ही फिल्मों और सॉन्ग को भोजपुरी लवर्स पसंद करते हैं। गौर करने की बात है ये तीनों स्टार एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। पवन सिंह को रियलिटी शो राइज एंड फॉल में देखा गया था और इसमें उन्हें दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। खैर, उन्होंने इस शो को चुनाव की वजह से बीच में छोड़ने का फैसला लिया था।

यह भी पढ़ें: राज निदिमोरु की हुईं सामंथा रुथ प्रभु, एक्ट्रेस ने शेयर की वेडिंग फोटोज

मनोज तिवारी की बात करें, तो वह अपने गानों और भजनों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं, निरहुआ की फिल्मों का जिक्र भी सिनेमा के शौकीनों के बीच खूब चलता है। फिलहाल हर कोई इस बारे में विचार कर रहा है कि जब ये तीनों दिग्गज कलाकार कपिल शर्मा के शो में साथ नजर आएंगे, तो मनोंरजन और मस्ती का लेवल डबल हो जाएगा। वहीं, कपिल शर्मा भी अपने मजाकिया अंदाज में गेस्ट से कुछ रोचक सवाल पूछते दिखाई देंगे।