भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर धनंजय मिश्रा का गुरुवार सुबह 7 बजे निधन हो गया। उनके निधन से पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। वहीं एक्ट्रेस काजल राघवानी उनके निधन से काफी सदमे में हैं। काजल राघवानी ने इस बाबत अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपना दुख बयां किया है।

हम आपको हमेशा याद रखेंगे। भगवान आपकी आत्मा को शांती प्रदान करें। और आप जहां कहीं भी हो खुश रहें। और आपके परिवार को इस दुख की घड़ी से उबरने की हिम्मत मिले। काजल राघवानी ने इस दौरान कहा कि अब वह कुछ दिनों तक लाइव नहीं आ पाएंगी।

काजल राघवानी ने कहा कि अच्छे लोग बहुत जल्दी चले जाते हैं। इस लॉकडाउन के बाद बहुत काम करना ता आपके साथ। बहुत कुछ सोचा था मगर सबकुछ अधूरा रह गया। पर हम जानते हैं आप हमेशा साथ रहेंगे। काजल ने आगे कहा कि आपके हर सॉन्ग के जरिए आप हमारे साथ हमेशा रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो धनंजय मिश्रा के मुंह से अचानक खून आने लगा था जिसके बाद उनकी मौत हो गई। वह गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे। और निरहुआ के काफी करीब थे। निरहुआ ने उनके निधन की खबर पर हैरानी जताई। संगीतकार को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था, ‘जबसे दुःखद समाचार मिला है उनकी आवाज़ कानों में गूँज रही है….भाईजी एगो सेल्फ़ी ले ला पोस्ट करे के काम आयी। स्तब्ध हूँ ,निःशब्द हूँ।

 

धनंजय मिश्रा ने मनोज तिवारी के सबसे लोकप्रिय गाने रिंकिया के पापा सॉन्ग को कंपोज किया था। मनोज तिवारी से लेकर पवन सिंह, निरहुआ और खेसारी लाल के कई हिट गानों में धनंजय मिश्रा ने अपने संगीत का जादू बिखेरा। खेसारी लाल के सबसे हिट गाने-डोली में गोली मार देब में धनंजय मिश्रा ने ही संगीत दिया था। निरहुआ और आम्रपाली दुबे के हिट सॉन्ग ‘अंजोर करे इंडिया में’ को भी धनंजय मिश्रा ने ही संगीत से सजाया था।