Pawan Singh Kanha Tu Kiska Deewana: आज रक्षा बंधन के साथ ही सावन महीने का भी अंत हो चला है। लेकिन, सावन और राखी के बाद अब लोगों को जन्माष्टमी का बेसब्री से इंतजार है। 16 अगस्त, 2025 को कृष्ण जन्मोत्सव को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर पवन सिंह का कृष्ण भजन ‘कान्हा तू किसका दीवाना’ वायरल हो रहा है। जहां गली-मोहल्ले में झांकियां सजाई जा रही है, मंदिरों में रौनक बढ़ाने के लिए साज सज्जा का कार्यक्रम चल रहा है वहीं, पवन सिंह के गाने ने भक्तिमय माहौल बना दिया है। फैंस कृष्ण की भक्ति में लीन हो गए हैं।
दरअसल, पवन सिंह का कृष्ण भजन ‘कान्हा तू किसका दीवाना’ यूट्यूब पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इसे खूब देखा जा रहा है। इसके मधुर संगीत से फैंस भक्ति में डूब गए हैं। इस भजन में पवन सिंह कृष्ण से सवाल कर रहे हैं कि वो किसके दीवाने हैं। इस लिरिक्स ऐसे हैं कि जब हम सब गोपियां तु्म्हारी दीवानी हैं, तो कान्हा तुम किसके दीवाने हो? गीत की भावनात्मकता और संगीत फैंस को श्रीकृष्ण के प्रेम में डुबो देता है।
पवन सिंह का कृष्ण भजन ‘कान्हा तू किसका दीवाना’ में राधा और कृष्ण के प्यार और गोपियों की भावनाओं को दिखाया गया है। ये बेहद ही खूबसूरत भोजपुरी गाना है, जो पवन सिंह की आवाज में एकदम ही मधुर लग रहा है। पवन सिंह के कृष्ण भजन को ढाई मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो कि वायरल हो रहा है। इसके गीतकार गोविंद विद्यार्थी हैं। संगीतकार लवली शर्मा हैं। इसे वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। जब शख्स ने स्टेज पर पकड़ लिया था निरहुआ दिनेश लाल यादव की कॉलर, भोजपुरी स्टार ने दिया था धोबी पछाड़