Dinesh Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को पसंद करने वाले लोगों का एक अलग ही वर्ग है। दोनों को साथ में देखना उनके फैंस को काफी भाता है। यही कारण है कि उनके गाने आते ही यूट्यूब पर तेजी से व्यूज हासिल करते हैं। हाल ही में उनका नया गाना आया है जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। यह गाना उनकी आने वाली फिल्म जय-वीरू का है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री को फिर से पसंद किया जा रहा है। गाने के बोल हैं-‘अंजोर करे इंडिया में’। इस गाने को चार गायकों ने मिलकर गाया है। रिनी चंद्रा, आलोक सिंह, प्रियंका सिंह सहित धनंजय मिश्रा ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। वहीं इसको आजाद सिंह ने लिखा है जिसे धनंजय मिश्रा ने अपनी धुनों से सजाया है। इस वीडियो सॉन्ग में निरहुआ आम्रापाली के अलावा निशा सिंह और सलीम फेंकू नजर आ रहे हैं। चारों के उपर फिल्माया गए इस गाने को रिलीज के कुछ ही घंटों में 50 हजार से उपर के व्यूज मिल चुके हैं।
बता दें भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल जब-जब बड़े परदे पर आम्रपाली दुबे के साथ आते हैं दोनों की जोड़ी धमाल मचाती है। निरहुआ और आम्रपाली की एक्टिंग तो जबरदस्त होती ही है। साथ ही इनकी रोमांटिक केमेस्ट्री भी परदे पर रोमांच पैदा कर देती है। जय वीरू फिल्म 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही आ चुका है। खबरों की माने तो इस फिल्म को बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में 28 जून के दिन रिलीज किया जाएगा जबकि मुंबई और गुजरात में यह 5 जुलाई के दिन रिलीज होगी।
जय वीरू फिल्म की कहानी दो दोस्तों की कहानी है। इस फिल्म में निरहुआ के साथ हैदराबाद के सुपरस्टार मस्त अली (सलीम फेकू) वीरू का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म मुस्कान मूवी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सरकार प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई है। नासिर जमाल ने जहां फिल्म में पैसे लगाए हैं वहीं सुब्बा राव गोसांग ने इसे डायरेक्ट किया है।
