Dinesh Lal Yadav Bhojpuri Song Video: भोजपुरी सिनेमा की शानदार जोड़ियों में शुमार दिनेश लाल यादव और आम्रापाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी दर्शकों में काफी लोकप्रिय हैं। उनकी जोड़ी में बनी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस कीं। निरहुआ (Nirahua)और आम्रपाली की ना सिर्फ फिल्में बल्कि उनकी फिल्मों के गाने भी दर्शकों-श्रोताओं के मन पर काफी छाप छोड़ते हैं। इस बीच निरहुआ का एक गाना काफी वायरल हो रहा है। वायरल होने में इस जोड़ी की केमिस्ट्री का कमाल तो है ही लेकिन इसके साथ गाने में कल्पना की आवाज ने भी इस मधुर बना दिया है। कल्पना ने दिनेश लाल यादव की फिल्मों में काफी गाने गाए हैं। वहीं दिनेश लाल यादव भी अपनी फिल्मों में कम ही गाने गाते हैं। निरहुआ की ज्यादातर फिल्मों में मेल सिंगर के रूप में आलोक कुमार को ही लिया जाता है।
गौरतलब है कि यह भोजपुरी गाना करीब 3 साल पहले रिलीज हुआ था लेकिन यह सॉन्ग अभी भी सुनने वालों के दिलो दिमाग से अलग नहीं हुआ है। गाने के बोल हैं- धड़क जाला छतिया। यह सॉन्ग साल 2016 में यूट्यूब चैनल (निरहुआ एंटरटेनमेंट) पर अपलोड किया गया है जिसके 5 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। वायरल हो रहे इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की काफी हॉट केमिस्ट्री देखी जा सकती है। एक कमरे में ही पूरे गाने के शूट किया गया है। फिल्म में यह सॉन्ग आम्रपाली दुबे और निरहुआ की शादी वाले सीन के बाद आता है। इस गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने काफी कमाल डांस किया है।
जुबली स्टार निरहुआ (Nirahua) भोजपुरी फ़िल्म जगत के ऐसे अभिनेता है जिनके भोजपुरी गाने भोजपुरी श्रोताओं के बीच काफी पसंद की जाती है। इस गीत को प्यारे लाल ने लिखा है जिसमें संगीत रजनीश का दिया हुआ है। यह सॉन्ग दिनेश लाल यादव की फिल्म राम-लखन का है। फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी जिसका प्रोडक्शन खुद दिनेश लाल यादव की फिल्म निर्माण कंपनी निरहुआ एंटरटेनमेंट ने ही किया था जिसकी देखरेख उनके छोटे भाई परवेश लाल यादव करते हैं। फिल्म का निर्देशन सतीश जैन ने किया था। फिल्म में दिनेश लाल और आम्रपाली दुबे के आलावा उनके भाई परवेश लाल यादव और शुभि शर्मा नजर आईं थीं।