Christmas 2025 Bhojpuri Song: क्रिसमस का फेस्टिवल आ गया है और यह ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन को यीशु मसीह के जन्म की याद मनाया जाता है। क्रिसमस यूरोपीय देशों के साथ-साथ भारत में भी बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग पार्टी करते हैं, घरों में क्रिसमस ट्री सजाते हैं और अपने प्रियजनों को गिफ्ट्स देते हैं। लोग एक-दूसरे से मिलते हैं, केक काटते हैं और नाच-गाना करते हैं। आज के समय में क्रिसमस ईसाइयों के साथ गैर ईसाई धर्म के लोग भी मनाते हैं।

इसलिए इस पर्व को धर्मनिरपेक्ष और सांस्कृतिक उत्सव का भी प्रतीक माना जाता है। इन सबके साथ-साथ सोशल मीडिया पर हिंदी और भोजपुरी में क्रिसमस और यीशु को लेकर कई गाने भी बने हैं। चलिए हम आपको एक ऐसे सॉन्ग के बारे में बताते हैं, जो भोजपुरी में बना है और उस पर अभी तक लाखों व्यूज भी आ चुके हैं। हर साल क्रिसमस से पहले इस सॉन्ग को बजाना काफी पसंद किया जाता है। हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘गजब है यीशु की महिमा’ है।

यह भी पढ़ें: Free Ka Dulha Trailer: दूल्हे की लगी सेल पर हीरो बन गया ‘फ्री का दूल्हा’, भोजपुरी फिल्म का मजेदार ट्रेलर आउट

लाखों में मिले हैं ‘गजब है यीशु की महिमा’ को व्यूज

‘गजब है यीशु की महिमा’ गाने को यूट्यूब चैनल Ham Yeshu Diwane पर साल 2023 में शेयर किया गया था, जिसे अभी तक 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को सतीश सावरिया ने अपनी आवाज दी और लिखा है। गाने के बोल सुनने के बाद यह आपको कई अन्य हिंदी गानों का रीमेक लग सकता है।

अब सोशल मीडिया पर लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि भोजपुरी भाषा में यीशु की महिमा सुनना उनके लिए एक नया और अलग अनुभव है। कुछ लोगों ने इसे बेहतरीन बताया, तो कुछ ने इसे एन्जॉय किया। 

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Song: रितेश पांडे-खुशबू तिवारी के गाने ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर तोड़े व्यूज के रिकॉर्ड