Bhojpuri Video Song, khesari lal yadav, kajal raghwani: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) की फिल्म ‘दबंग सरकार’ का सॉन्ग पागल बनाइबे का (Pagal Banaibe) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खेसारी लाल यादव इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक यूट्यूब पर ही इस गाने को 163 मिलियन यानी 16 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव के चाहने वाले इस गाने को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं।
फिल्म ‘दबंग सरकार’ का ये गाना रिलीज होने के साथ ही भोजपुरी दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया था। मालूम हो कि 3 मिनट 47 सेकंड के गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में म्यूजक धनंजय मिश्रा ने दिया है वहीं गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। गाने को गाने के साथ ही खेसारी लाल यादव ने इसमें परफॉर्म भी किया है।
गाने के बोल काफी शानदार हैं और पूरे गाने के दौरान खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की धमाकेदार जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। काजल राघवानी पूरे सॉन्ग के दौरान बला की खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि फिल्म ‘दबंग सरकार’ में काजल स्पेशल अपीयरेंस देती हुई नजर आईं थीं। इस फिल्म में आकांक्षा अवस्थी और दीपिका त्रिपाठी लीड रोल में दिखी थीं।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी हिट जोड़ी में से एक है दोनों कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। हिदुस्तानी, दीवानापन, मेहंदी लगा के रखना, इंतेकाम और संघर्ष जैसी फिल्मों में दर्शकों ने काजल और खेसारी की जोड़ी को खूब पसंद किया था।