भोजपुरी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav nirahua) और भोजपुरी एक्ट्रेस मधु शर्मा (Madhu Sharma) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। गाना इतना रोमांटिक है कि फैंस देखकर खुद को थिरकने से रोक नहीं पा रहे हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ और मधु शर्मा का रोमांटिक गाना ‘देद कोरवा के सुख’ (Korwa Ke Sukh) ) यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ और मधु शर्मा की जोड़ी काफी हिट रही है। वहीं अब दोनों का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया के चर्चित प्लेटफॉर्म यूट्यूब में वायरल हो रहा है। गाने में निरहुआ के संग मधु शर्मा निरहुआ जबरदस्त ठुमके लगाती हुई और रोमांस करती हुईं नजर आ रहीं हैं।
इस वीडियो में निरहुआ और मधु शर्मा को एक साथ देखकर दर्शक काफी मजे ले रहे हैं। दरअसल, यह एक पुराना वीडियो हैं जिसमें मधु शर्मा डांस करते हुए बेहद हॉट नजर आ रही हैं। उन्होंने इसमें ब्लैक ऑउटफिट पहन रखा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मधु शर्मा भोजपुरी स्टार निरहुआ के साथ रोमांस कर रही हैं, साथ ही अपनी अदाओं से दिनेश लाल यादव को मदहोश भी कर रही हैं।
आपको बता दें कि जिस गाने में ये दोनों भोजपुरी स्टार्स फिल्म ‘गुलामी’ में थिरकते नजर आ रहे हैं। इस गाने को खुद निरहुआ और इंदु सोनाली ने गाया है। गाने के लिरिक्स Pyare Lal ने लिखें हैं। इस गाने को Wave Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो मधु शर्मा जल्दी ही खेसारी लाल यादव के साथ ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ फिल्म में नजर आने वाली है। 13 मई को रिलीज होगी। ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी बजट और धमाकेदार फिल्म बताई जा रही है। फिल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का इंतजार दर्शकों को फ़िल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही है। फ़िल्म में सुपर स्टार खेसारी लाल यादव, मधु शर्मा और ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्रेस रोडेज मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं।
बता दें कि मधु शर्मा भोजपुरी अभिनेत्री हैं। उन्होंने भोजपुरी के साथ साथ कई तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। मधु शर्मा ने मात्र 14 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत 1998 में रिलीज हुई फिल्म गुरु परवै में डेब्यू देकर कर दिया था। हालांकि वह उस समय बहुत छोटी थी। भोजपुरी इंडस्ट्री में उनका सफर 2013 में फिल्म एक दूजे के लिए से हुआ था। 2015 में मधु की फिल्म गुलामी एक सफल भोजपुरी फिल्म रही। उसके बाद से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नही देखा।