भोजपुरी गानों का क्रेज लोगों के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मजेदार सॉन्ग के साथ लोगों का मनोरंजन करने का काम करते हैं। कुछ पुराने भोजपुरी सॉन्ग को भी खूब पसंद किया जाता है। कुछ चुनिंदा हिट जोड़ी को हद से ज्यादा पसंद किया जाता है। इस लिस्ट में निरहुआ और आम्रपाली का नाम भी शामिल है। आज बात उनके एक ऐसे गाने की कर रहे हैं, जिसमें दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने जलवा बिखेरा है और इससे नजरें हटाना थोड़ा मुश्किल काम है।
निरहुआ का असली नाम दिनेश लाल यादव हैं और वह भोजपुरी सिनेमा के हिट कलाकारों में से एक है। निरहुआ की जोड़ी को कई एक्ट्रेस के साथ पसंद किया जाता है। इनमें से एक आम्रपाली दुबे का नाम भी शामिल है। दोनों की जोड़ी ने इंडस्ट्री में तहलका मचाने का काम किया है। ऑनस्क्रीन दोनों की जोड़ी पर दर्शक खूब प्यार लुटाते हैं। दोनों ने मिलकर पर्दे पर कई रोमांटिक फिल्मों और गानों में काम किया है।
वैसे तो दोनों के ज्यादातर गाने हिट हुए हैं, लेकिन चुनिंदा ऐसे भी हैं, जिनका नाम दर्शकों की जुबां पर रहता है। इसमें से एक निरहुआ-आम्रपाली की लव केमिस्ट्री वाले सॉन्ग ‘खोले दि केवाड़िया भईल भोर’ का नाम भी है। यह गाना साल 2016 की फिल्म ‘मोकामा 0 किलोमीटर’ का है। यूट्यूब पर इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। व्यूज की बात करें, तो सॉन्ग को 3.6 मिलियन से ज्यादा बार लोग देख चुके हैं। सात साल पुराने इस गाने का जिक्र आज भी लोगों के बीच होता है। इसके पीछे की वजह गाने के बोल और रोमांटिक सीन्स हैं। अगर आपने गाने को अभी नहीं देखा है, तो इसे एक बार जरूर सुने। संभावना है कि यह आपके पसंदीदा भोजपुरी गानों की लिस्ट में शामिल हो सकता है।
यह भी पढ़ें: IMDb पर 7.3 रेटिंग वाली इस फिल्म में है खतरनाक सस्पेंस, क्लाइमैक्स देखकर घूम जाएगा दिमाग
निरहुआ और आम्रपाली दुबे कई फिल्मों और मूवीज में रोमांटिक अंदाज में नजर आ चुके हैं। दोनों की फिल्मों और सॉन्ग को दर्शक हमेशा पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, उनकी दीवानगी का यह आलम है कि हर कोई उनकी पुरानी फिल्में और गानों को सुनना पसंद करता है।
