Akshara Singh new song: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके हर एक गाने को सोशल मीडिया पर लाखों की तादाद में फैंस सुनते और शेयर करते हैं। इस बीच अक्षरा सिंह का एक और नया गाना ‘ईधर आने का नही’ यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। अक्षरा सिंह ने इस गाने को अपने ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

‘ईधर आने का नही’ गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अक्षरा सिंह इस गाने में मॉडर्न अंदाज में जीप चलाते हुए नजर आ रही हैं। इस गाने के आशीष वर्मा ने लिखे हैं। वहीं अक्षरा सिंह ने इसे आवाज देने के साथ ही इस गाने में परफॉर्म भी किया है। गाने का संगीत भी आशीष वर्मा ने ही दिया है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर ही 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वहीं 26 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

अभी कुछ दिनों पहले ही अक्षरा सिंह ने चीन की नापाक हरकत के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्‍मनिर्भर बनाने के अभियान को समर्पित करते हुए एक गाना ‘हमको सबसे बड़ा होना है’ रिलीज किया था। इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा, ‘दुनिया पर निर्भर होने का नतीजा हमने देख लिया है। तभी प्रधानमंत्री भी देश को अब अपने पैरों पर खड़ा करना चाहते हैं। यह अच्‍छी पहल है। अगर आज हम आत्‍मनिर्भर हो गए, तो हम चीन जैसे गलत इरादे वाले देशों को पीछे छोड़ पाएंगे।’

अक्षरा सिंह ने आगे कहा, ‘यह गाना हमें खुद के दम पर मजबूत होने के लिए प्रेरित करता है। भारत किसी भी मामले में दुनिया में किसी से कम नहीं है। हमारे पास क्‍या नहीं है। श्रम से लेकर संसाधन तक सब कुछ है। बस आत्‍मनिर्भर होने की जरूरत है इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अभियान का समर्थन करती हूं।’