Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव अपने करियर के पीक पर हैं। आज वह भोजपुरी के ऐसे स्टार बन चुके हैं जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। व्यक्तिगत रूप से वह काफी मजाकिया समझे जाते हैं साथ ही किसी भी चीज को लेकर बेबाक राय भी रखने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन बचपन की यादों को शेयर करते हुए खेसारी लाल ने कहा था कि वह जब भैंस-गाय चराया करते थे उस वक्त काफी बदमाशियां किया करते थे। खेतों से फसलें काटकर पशुओं को खिला दिया करते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- ‘मैं चोर था पहले। मैं गांव के खेत में से बहुत सरसों उखाड़ता था। गांव के ही कई लोगों के खेतों से मकई और सरसो तोड़ लिया करता था और अपनी भैंसों को खिला दिया करता था। मैं अपनी भैंस-गायों में बहुत लगा रहता था। बकरियों के लिए दूर किसी खेतों से घास भी काटकर ले आया करता था। ये सब करके मुझे बहुत अच्छा लगता था।’

इसके साथ ही यह भी बता दें कि आज स्टारडम के इर्द-गिर्द घिरे रहने वाले खेसारी लाल अपने बचपन को याद करते हुए काफी भावुक भी हो गए थे। दोस्तों और मां-बाप को याद करते हुए खेसारी कहते हैं- ‘जब मुंबई आया और स्टारडम हासिल हुआ तो मां की गोद, दोस्तों का प्यार और दूध-दही सब कुछ खत्म हो गया मेरे जीवन से। मैं इन सबको काफी मिस करता हूं। चैत के महीने में लिट्टी और सतुवे को मैं ज्यादा मिस करता हूं।’ इस मुकाम पर पहुंचे खेसारी लाल यादव अपने दर्शकों का काफी शुक्रगुजार होते हैं। उनके मुताबिक आज जो भी स्टारडम उनके पास है वह सब उनके फैंस का दिया हुआ है। खेसारी लाल यादव ने साल 2012 में साजन चले ससुराल से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। इसके बाद से वह करीब 40 से ऊपर फिल्में कर चुके हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)