Pawan Singh: भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘शेर सिंह’ (Sher singh) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर (Sher Singh official Trailer) बीते 15 सितंबर को याशी फिल्म के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। पवन सिंह के फैंस जहां ट्रेलर को शानदार बता रहे हैं वहीं इसका एक गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को जी म्यूजिक भोजपुरी के आधिकारिक चैनल पर 19 घंटे पहले ही अपलोड की गई है। गाने के बोल हैं- ‘मेरे मरद महोदय जी।’ गाने को पवन सिंह के फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। अब तक इसको 1 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
गाने में पवन सिंह के साथ-साथ भोजपुरी की चर्चित गायिका प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने भी अपनी आवाज दी है। प्रियंका सिंह भोजपुरी के सबसे ज्याद देखे गए गाने, ‘छलकता हमरो जवनिया’ ( 292 मिलियन) और खेसारी लाल की ‘मिलते मरद हमके भूल गइलू’ (301 मिलियन) में अपनी गायिकी का जादू बिखेर चुकी हैं। अब पवन सिंह के साथ इस गाने में फिर से अपनी आवाज से भोजपुरी श्रोताओं का दिल जीत रही हैं। गाने को श्याम देहाती और आजाद सिंह ने मिलकर लिखा है। वहीं फिल्म का संगीत भी इन्हीं दोनों गीतकारों ने मिलकर दिया है।
बता दें पवन सिंह की फिल्म ‘शेर सिंह’ में पहली बार आम्रपाली दुबे (Amrapali dubey) पवन के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म ‘शेर सिंह’ की शूटिंग मुंबई सहित जयपुर, बैंकॉक जैसे जगहों पर की गई है। इस फिल्म में पवन सिंह रियल में टाइगर के साथ फाइट करते नजर आएंगे। फिल्म को शशांक राय ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में पवन सिंह और आम्रपाली के अलावा बॉलीवुड खलनायक अशोक समर्थ, जसवंत कुमार, संजय वर्मा, स्विटी सिंह भी नज़र आएंगे।