Bhojpuri Gana, manoj tiwari: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं जिसमें आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी है। बीजेपी की हार के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम मनोज तिवारी का गाना मंगरुआ बीमार बा…बुरा समाचार बा (Mangaruaa Beemar Ba) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर इस गाने की सफलता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक इस गाने को यूट्यूब पर ही 2.5 मिलियन यानी 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
इस गाने में मनोज तिवारी एक हादसे का शिकार हो जाते हैं लोग इस गाने को दिल्ली चुनावों में आए नतीजों से भी जोड़कर देख रहे हैं। गाने में मनोज घायल अवस्था में अपनी हालत की जानकारी फोन पर अपने घरवालों को दे रहे होते हैं। फोन पर अपनी तबियत की जानकारी देते हुए मनोज कह कह रहे होते हैं कि मंगरुआ बीमार बा…बुरा समाचार बा। फिलहाल ये गाना टॉप पर बना हुआ है जिसे फैंस सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।
यह गाना मनोज तिवारी की फिल्म देहाती बाबू का है। इस गाने को 26 लाख बार देखा जा चुका है। इस गाने में अपनी आवाज देने के साथ ही मनोज तिवारी ने इसमें परफॉर्म भी किया है। बता दें कि मनोज तिवारी के इस गाने का एक पैरोडी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मनोज तिवारी ने फोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए हैं।
मनोज मनोज तिवारी का उपर वाली के चक्कर में, बगल वाली जान मारेली, रिंकिया के पापा और जिया हो बिहार के लाला सॉन्ग काफी हिट रहा और फैंस ने इन सॉन्ग को काफी पसंद भी किया। बता दें कि मनोज तिवारी बॉलीवुड की फिल्मों के लिए भी गाने गा चुके हैं। मनोज तिवारी ने अनुराग कश्यप की चर्चित फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए आवाज दी थी।