Bhojpuri Song, Monalisa, Pawan Singh, New song, Gana, Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस मोनालिसा का सॉन्ग ‘जगहे प जाता’  (Jag Hai Pa Jata) इस वक्त ट्रेंड पर चल रहा है। भोजपुरी सॉन्ग लवर्स इस गाने को सुनना बहुत पसंद कर रहे हैं। गाने में मोनालिसा और पवन सिंह रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

मोनालिसा गाने में काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं वहीं पवन सिंह मोनालिसा के साथ जबरदस्त रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सुपरहिट भोजपुरी गाने को गाया भी पवन सिंह ने है। इसका म्यूजिक और लिरिक्स विनय बिहारी ने लिखा है।

इस गाने को भोजपुरी 2019 हिट सॉन्ग लिस्ट में शुमार किया जा रहा है। इससे पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का गाना ‘गौर करिया दर्शकों को बहुत पसंद आया। इस गाने को भी फैंस ने इतना प्यार दिय़ा कि गाने को लगभग 1 करोड़ व्यूज मिले थे।

बता दें कि गाने में मोनालिसा पवन सिंह के साथ दमदार डांस करती नजर आ रही हैं। पवन सिंह औऱ मोनालिसा की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। ऐसे में हर बार ये जोड़ी हिट ही रहती है। इस गाने की फैंस में पॉपुलैरिटी की दूसरी वजह है भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और उनका ग्लैमर अवतार।

मोनालिसा ने पूरे गाने में ग्लैमर का तड़का लगाया है। मालूम हो कि पवन सिंह और मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं इन दोनों का गाना जब भी रिलीज होता है वैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसके अलावा मोनालिसा को बिग बॉस मेंं भी देखा गया था।