भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने फिल्म इंडस्ट्री में तो अच्छा खासा नाम कमा लिया है, लेकिन अब तक शादी नहीं की है। खबरों की मानें तो वो भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को डेट कर रही हैं। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के समय भी वो प्रचार से लेकर जीत हासिल करने तक निरहुआ के साथ डटी रही थीं। हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं कहा। हाल ही में एक इंटरव्यू में आम्रपाली से जब शादी को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें किस तरह का लड़का चाहिए।

‘पैसे न भी कमाये तो चलेगा’

एक्ट्रेस ने कहा,”सच्चा हो, अच्छा हो, पैसे तो मैं कमा ही रही हूं। वो नहीं भी कमाएगा तो चलेगा। इंसान अच्छा हो तो पूरी जिंदगी आराम से निकल जाएगी। लॉयल होना चाहिए, ईमानदार होना चाहिए। ऐसा लड़का होना चाहिए जो अपने मां-बाप से और बहन से प्यार करे।” एक्ट्रेस ने कहा,”क्योंकि जो अपने घर में औरतों से प्यार करता है वो ही मुझे भी प्यार कर पाएगा। तो मैं चाहती हूं कि कोई ऐसा लड़का मिले जो औरतों की इज्जत करे।”

आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में दिनेश लाल यादव के साथ फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से की थी। दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर कमाल दिखाया और तभी से दोनों के रिश्ते को लेकर भी कई बातें बनने लगीं। एक्टर्स की बॉन्डिंग साफ नजर आती है। कई लोगों को तो ये भी लगता है कि वो निरहुआ की पत्नी हैं।

निरहुआ जैसा लड़का मिलना सौभाग्य की बात’
आम्रपाली की उम्र 35 साल से ज्यादा हो चुकी है, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। जहां फैंस को लगता है कि वो और निरहुआ रिलेशनशिप में हैं, वहीं एक्ट्रेस ने बहुत पहले बताया था कि उन्हें अबतक अपनी पसंद का लड़का नहीं मिला है। इसलिए वो अनमैरिड हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने निरहुआ की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके जैसा जीवनसाथी मिलना सौभाग्य की बात है। जिसके बाद फैंस और कयास लगाने लगे।