Bhojpuri Actress Monalisa Dance Video: भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा का इस समय एक वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। मोनालिसा का यह वीडियो एक डांस वीडियो है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इस डांस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में मोनालिसा आमिर खान की फिल्म जो जीता वहीं सिकंदर के गाने पहला नशा पर बेहद रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं। ग्रीन साड़ी में मोनालिसा घर के बालकनी में इस रोमांटिक डांस को परफॉर्म करती दिख रही हैं। इस रोमांटिक वीडियो डांस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। तारीफों में तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
मोनालिसा की तारीफ में एक यूजर्स ने एक गाने का मुखड़ा ही लिखा दिया। लिखा- ‘तू बेमिसाल है तेरी क्या मिसाल दूं। आसमान से आई है यही कह कर टाल दूं। फिर भी कोई जो पूछे क्या है तू कैसी है हाथों में रंग लेके हवा में उछाल दूं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा- ‘यह पहली बार नहीं है, कई बार लोगों को आपसे प्यार हो जाएगा।’ यही नहीं एक और यूजर ने उनकी अदाओं पर फिदा होते हुए लिखा- ‘यह गाना…साड़ी में आप..यह डांस शानदार है।’ वहीं एक यूजर ने ग्रीन साड़ी में मोनालिसा को देख लिखा-‘हरी-भरी लड़की।’ इसके साथ ही एक यूजर को उनके डांस में माधुरी की झलक दिखी। उसने लिखा- ‘माधुरी दीक्षित’
बता दें मोनालिसा काफी सोशल प्रेमी हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी डांस वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इसके साथ ही वह अपने धारावाहिक नजर के बिहाइंड सीन्स भी फैंस के बीच शेयर करती हैं। उनके अकाउंट पेज पर उनकी काफी हॉट तस्वीरें भी देखने को मिल जाएंगी। वायरल हो रहे इस डांस वीडियो को अब तक 2 लाख से उपर लोग देख चुके हैं। मोनालिसा इस समय भोजपुरी फिल्मों से इतर स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो नजर में डायन का किरदार कर रही हैं। लोग भी उनके इस रूप को काफी पसंद कर रहे हैं। इसकी टीआरपी भी ठीक-ठाक आती हैं। फिलहाल मोनालिसा मुंबई में अपने पति विक्रांत के साथ रहती हैं। दोनों ने बिग बॉस हाउस में सात फेरे लिए थे।