भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ की थी, जिसका नाम है ‘निरहुआ रिक्शावाला’। ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी, इसी के साथ दोनों की जोड़ी को भी बहुत पसंद किया गया। आम्रपाली ज्यादातर फिल्में निरहुआ के साथ ही करती हैं और दोनों रियल लाइफ में भी कई मौको पर साथ में देखे जाते हैं।

साथ में फिल्में करने पर एक्ट्रेस ने बताया कि वो निरहुआ के साथ काम करने में कंफर्टेबल मेहसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि निरहुआ एक एक्टर और सरल इंसान हैं, इसलिए उनके साथ काम करना अच्छा लगता है। आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली साथ में लगभग 33 फिल्में कर चुके हैं।

निरहुआ जैसा लाइफ पार्टनर मिलना है सौभाग्य की बात
आम्रपाली दुबे और निरहुआ के अफेयर की खबरें भी आए दिन आती रहती हैं। हालांकि दोनों ही इसपर कुछ बोलने से बचते हैं। लेकिन 35 साल की होने के बाद भी एक्ट्रेस ने अब तक शादी नहीं की है। एक बार एक्ट्रेस ने निरहुआ की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके जैसा जीवनसाथी मिलना सौभाग्य की है। जिसके बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि वो निरहुआ से शादी करना चाहती हैं।

बता दें कि निरहुआ हाल ही में आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव जीते हैं। उपचुनाव के प्रचार के समय से लेकर जीत तक एक्ट्रेस को निरहुआ के साथ ही देखा गया। दोनों आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहते, लेकिन उनका ऐसे साथ रहना काफी कुछ जाहिर करता है।

शादी के लिए चाहिए ऐसा लड़का
हाल ही में इंटरव्यू के दौरान आम्रपाली ने बताया कि उन्हें शादी के लिए कैसा लड़का चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा कि लड़का अच्छा और सच्चा होना चाहिए। लड़का अपने परिवार और मां-बहन की इज्जत करना चाहिए। तभी वो उनकी भी इज्जत कर पाएगा।

फैंस को निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी बड़े पर्दे के साथ-साथ रियल लाइफ में भी काफी पसंद आती है। दोनों की बॉन्डिंग भी उन्हें देख कर पता चलती है, इसलिए ज्यादातर फैंस को लगता है कि दोनों शादीशुदा हैं।