Dinesh Lal Yadav: भोजपुरी फिल्मों में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी काफी हिट मानी जाती है। दोनों जोड़ी ने भोजपुरी के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। इस समय दोनों की चर्चा उनकी आने वाली फिल्म ‘लल्लू की लैला’ को लेकर है। इस फिल्म में भी दोनों एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने जा रहे हैं।भोजपुरी फिल्म ‘लल्लू की लैला’ के फर्स्ट लुक को आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फिल्म को सुशील कुमार उपाध्याय ने डायरेक्ट किया है तो संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। इस फिल्म को संजय राय ने लिखा हैं। जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने फिल्म के मुहूर्त शॉट के दौरान इस बात का खुलासा किए थे कि ‘लल्लू की लैला’ की कहानी इसका मजबूत पक्ष है।
बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्मों के काफी ज्यादा भोजपुरी दर्शक हैं। निरहुआ की फिल्में औरों से अलग होती हैं। उनकी एक्टिंग की लोग काफी सराहना करते हैं। यही कारण है कि उनकी फिल्में परिवार के साथ लोग देखने जाते हैं। निरहुआ ने 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था जिसमें उनको हार का समाना करना पड़ा था।
अखिलेश यादव ने दिनेश लाल को 2 लाख से ज्यादा मतों से हराया था। हार के बाद से ही दिनेश फिर से अपनी फिल्मों में व्यस्त हो गए हैं। वह प्रधानमंत्री के शपथग्रहण समारोह में भी कहीं नजर नहीं आए थे। उनकी नामौजूदगी से लोगों ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। निरहुआ को शपथग्रहण समारोह का निमंत्रण नहीं मिला था या फिर वह जानबूझकर वहा नहीं गए थे। इस बात का पता नहीं चला पाया था। हालांकि मीडिया में आई खबर के अनुसार वह लल्लू की लैला के डबिंग में व्यस्त थे।
