Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey Tik Tok Video: दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिया ऑनस्क्रिन जोड़ी में से एक मानी जाती है। दोनों ही सोशस मीडिया पर एक से एक फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दिनेश लाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार टिक टॉक वीडियो शेयर किया है जिसको देख हर कोई आनंद ले रहा है। वीडियो फिलहाल वायरल हो चुका है। इस वीडियो में प्यार और गुस्से को दिखाया गया है।

वीडियो में आम्रपाली कहती हैं, बेबी गुस्सा हो?, तो निरहुआ कहते हैं-नहीं बेबी गुस्सा नहीं हूं। आम्रपाली फिर पूछती हैं-बेबी बताओ न गुस्सा हो क्या, तो निरहुआ फिर कहते हैं नहीं बेबी गुस्सा नहीं हूं। इसके बाद आम्रपाली चिल्ला कर पूछती हैं- ऐ बेबी गुस्सा हो क्या, तो निरहुआ भी गाली भरे लहजे में चिल्लाते हुए कहते हैं नहीं हूं।

वीडियो की बात करें तो आम्रपाली दुबे अपने बालों में रोलर लगाई दिख हैं और साथ में नारियल पानी पी रही हैं। आम्रपाली दुबे के ठीक बगल में निरहुआ भी बैठे हैं। वीडियो को निरहुआ ने जहां- ‘नहीं गुस्सा हूं’ लिखते हुए शेयर किया है वहीं आम्रपाली दुबे ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को, ‘बेबी ने गुस्से में एयरपॉड गिरा दिया’ कैप्शन के साथ शेयर किया है। दोनों वीडियो की बात करें तो अब तक 1 लाख से उपर लोग इसे देख चुके हैं।

बता दें आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल के साथ ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ से लेकर ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘ निरहुआ रिक्शावाला-2′,’आशिक आवारा’, राजा बाबू’,  ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 3’, ‘निरहुआ चलल लंदन’ सहित और कई सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं लल्लू की लैला और  निरहुआ द लीडर जैसी फिल्में आने वाली हैं। आम्रपाली दुबे भी पवन सिंह के साथ फिल्म शेर सिंह में नजर आने वाली हैं। पवन सिंह की यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।