Bhojpuri Actress Aakanksha Awasthi: मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी हाल ही में शादी के बंधन में बध गई। इस दौरान उनका किया डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में वह जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। वह बॉलीवुड सॉन्ग काला चश्मा पर अपनी शादी के दिन काला चश्मा पहन कर गाने पर काफी शानदार ठुमके लगा रही हैं। दुल्हन के लिबास में वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इसी लिबास में ही वह सॉन्ग पर डांस करती दिख रही हैं। लोग आकांक्षा के इस डांस को देख उनकी काफी तारीफें कर रहे हैं। बात दें वायरल हो रहे इस वीडियो को आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद ही शेयर किया है। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मालूम हो कि आकांक्षा ने हाल ही में बिजनेसमैन विवेक कुमार से शादी की। इस शादी को काफी प्राइवेट रखा गया था। इस शादी में भोजपुरी का कोई भी कलाकार शामिल नहीं हुआ था। सिर्फ आकांक्षा और विवेक के परिवार वाले ही शामिल हुए। खबरों के मुताबिक आकांक्षा जल्द ही अपनी शादी की पार्टी मुंबई में आयोजित करेंगी। वहीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को उनकी शादी की खबर मिलने के बाद उन्हें बहुत काफी बधाइयां व शुभकामनाएं दी।
बता दें आकांक्षा भोजपुरी की काफी कम समय में लोकप्रिय होने वाली एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। वह पवन सिंह के साथ कई फिल्में कर चुकी हैं। वह पवन सिहं के साथ जल्दी ही फिल्म जय हिंद में नजर आने वाली हैं। आकांक्षा ने अपने भोजपुरी फिल्म के करियर की शुरुआत खेसारी लाल के साथ की थी। इसके साथ ही वह छोटे परदे पर भी कई धारावाहिको में नजर आ चुकी हैं।