Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपनी इंडस्ट्री के काफी मजाकिया एक्टर्स में से एक हैं। वह कई शब्दों को एकदम ठेठ भाषा में प्रयोग करते हैं। ऐसा कर कई बार वह अपने ही को-एक्टर का मजाक का पात्र बन चुके हैं। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान वह एक शब्द को बोल ना पाने पर खुद का ही मजाक उड़ाने लगे। दरअसल एक निजी फंक्शन में खेसारी लाल मेहमान के तौर पर पहुंचे थे। इसी दौरान वह अपने एक दोस्त की फिल्म का प्रमोशन करने के लिए उस फिल्म का नाम लेने लगे। फिल्म का नाम था-इश्क पागलपंती। वह इश्क को इक्स बोल रहे थे। कई बार में वह ठीक-ठीक उसको बोल पाए। इसके बाद खेसारी खुद ही अपना मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि,’देखिए मैं इश्क नहीं बोल पा रहा हूं। मैं बचपन से इश्क को इक्स ही बोलता हूं।’ इस पर सारे लोग हंसने लगते हैं।
बता दें खेसारी को इश्क ही बोलने में समस्या नहीं है। वह लव को भी लभ बोलते हैं। इस बात के लिए एक्ट्रेस काजल राघवानी भी कई बार खेसारी को टोक चुकीं हैं। वह भी खेसारी का काफी मजाक उड़ाती रहती हैं। खेसारी लाल यादव की स्क्रीन के साथ-साथ रियल लाइफ में भी काजल के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। हाल ही में दोनों की फिल्म आई है कुली नंबर 1 जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को अभी भी देखने दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इसी दिन पवन सिंह की भी फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया भी रिलीज हुई थी। खास बात यह है कि दोेनों ही फिल्मों में काजल राघवनी ही मुख्य हीरोइन की भूमिका में रहीं। खेसारी बहुत संघर्षों के बाद इस मुकाम पर पहुंचे हैं। वह एक समय दिल्ली में ठेले पर लिट्टी-चोखा बेचा करते थे। इस काम में उनकी पत्नी भी सहयोग करती थीं।